LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,186.16 +593.71 (+0.73%)
निफ्टी 50 25,247.55 +103.25 (+0.41%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.08
entertainment तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

छठ पूजा: काजल ने पहली बार रखा व्रत, अक्षरा ने भी की छठी मैया की उपासना, भोजपुरी सितारों ने कैसे मनाया महापर्व?

नेहा कपूर (Neha Kapoor)
नेहा कपूर (Neha Kapoor) सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता
प्रकाशित: सोम, 16 नव॰ 2026, 04:47 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

छठ पूजा: काजल ने पहली बार रखा व्रत, अक्षरा ने भी की छठी मैया की उपासना, भोजपुरी सितारों ने कैसे मनाया महापर्व?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

Chhath Puja 2026: महापर्व छठ आज सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ। कई भोजपुरी सितारे लोक-आस्था के इस त्योहार को मनाते हैं। अक्षरा सिंह व्रत रखती हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • चार दिवसीय छठ पर्व आज उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया है। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। दूसरे दिन खरना था। रविवार को तीसरे दिन अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया गया। आज उदीयमान सूर्य की उपासना की गई। भोजपुरी सितारे भी छठी मैया की भक्ति में लीन रहे। तस्वीरों में देखिए सेलेब्स के उत्सव के रंग
  • काजल राघवानी बोलीं- 'छठी मैया ने मुझे शरण में अपनाया'
  • अभिनेत्री काजल राघवानी ने इस साल पहली बार छठ का व्रत किया। मिट्टी के चूल्हे पर ठेकुआ प्रसाद बनाने से लेकर हर तैयारी उन्होंने खुद की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पहली बार छठ व्रत रखने का अनुभव साझा किया है। काजल ने लिखा है, 'मैंने जीवन में पहली बार छठ का यह पावन व्रत किया है। मेरा मानना है कि स्वयं छठी मैया ने चाहा है, इसलिए मैं यह कर पाई। वरना यह संभव नहीं था। जो लोग कहते हैं कि मुझे यह व्रत नहीं करना चाहिए था, मैं उन्हें गलत नहीं कहूंगी, लेकिन शायद छठी मैया ने मुझे अपनी शरण में अपनाया है, तभी आज बिना किसी अड़चन के मेरा यह कठिन व्रत सफल रहा। जिन्होंने भी मेरे इस व्रत के लिए प्रार्थना की और मेरा हौसला बढ़ाया, उन सभी का हृदय से धन्यवाद'।

काजल राघवानी बोलीं- 'छठी मैया ने मुझे शरण में अपनाया'

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अभिनेत्री काजल राघवानी ने इस साल पहली बार छठ का व्रत किया। मिट्टी के चूल्हे पर ठेकुआ प्रसाद बनाने से लेकर हर तैयारी उन्होंने खुद की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पहली बार छठ व्रत रखने का अनुभव साझा किया है। काजल ने लिखा है, 'मैंने जीवन में पहली बार छठ का यह पावन व्रत किया है। मेरा मानना है कि स्वयं छठी मैया ने चाहा है, इसलिए मैं यह कर पाई। वरना यह संभव नहीं था। जो लोग कहते हैं कि मुझे यह व्रत नहीं करना चाहिए था, मैं उन्हें गलत नहीं कहूंगी, लेकिन शायद छठी मैया ने मुझे अपनी शरण में अपनाया है, तभी आज बिना किसी अड़चन के मेरा यह कठिन व्रत सफल रहा। जिन्होंने भी मेरे इस व्रत के लिए प्रार्थना की और मेरा हौसला बढ़ाया, उन सभी का हृदय से धन्यवाद'।

अक्षरा सिंह भी यह व्रत रखती हैं और इस साल भी उन्होंने पूरे रीति-रिवाज के साथ छठ पर्व मनाया। उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ इस वर्ष का छठ महापर्व संपन्न हुआ। अपने पटना में आप सबके साथ छठ मनाने का सुख हर साल मेरे लिए उतना ही खास होता है। इस आयोजन में अपना समय, सेवा और स्नेह देने वाले हर व्यक्ति का दिल से आभार। छठी मइया की कृपा हम सभी पर बनी रहे जय छठी मइया'।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा यादव के साथ मिलकर छठ का महापर्व धूमधाम और पूरी आस्था के साथ मनाया। चंदा यादव ने भोर के अर्घ्य देते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी दिल्ली में यह पर्व मनाया। उन्होंने अपने परिवार के साथ छठी मइया की पूजा-अर्चना की। अभिनेता ने बीते दिन सोनिया विहार यमुना घाट पर छठ व्रती के रूप में सूर्य देव को परिवार सहित सांझ का अर्घ दिया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी नजर आईं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
नेहा कपूर (Neha Kapoor)

नेहा कपूर (Neha Kapoor)

| 5+ वर्ष अनुभव

सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता • मुंबई ब्यूरो

नेहा कपूर भारतीय सिनेमा, ओटीटी रिलीज, थिएटर और सांस्कृतिक आयोजनों की निष्पक्ष समीक्षा और सिनेमाई रुझानों पर रिपोर्टिंग करती हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें