पहाड़ों में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, लाहुल स्पीति और कश्मीर के सोनमर्ग सहित कई ऊंचे क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- पहाड़ों में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, लाहुल स्पीति और कश्मीर के सोनमर्ग सहित कई ऊंचे क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है।
- पहाड़ों में बर्फबारी के बाद बदला मौसम का मिजाज। (फोटो- एएनआई।)
- जागरण टीम, नई दिल्ली। पहाड़ों में ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चारद से ढक गई हैं। उत्तराखंड में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और पंचाचूली सहित उच्च क्षेत्रों में रविवार को हिमपात हुआ। हिमाचल में लाहुल स्पीति, रोहतांग व कुल्लू के जलोड़ी और कश्मीर में सोनमर्ग व जोजिला में जबर्दस्त बर्फबारी हुई।
पहाड़ों में बर्फबारी के बाद बदला मौसम का मिजाज। (फोटो- एएनआई।)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जागरण टीम, नई दिल्ली। पहाड़ों में ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चारद से ढक गई हैं। उत्तराखंड में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और पंचाचूली सहित उच्च क्षेत्रों में रविवार को हिमपात हुआ। हिमाचल में लाहुल स्पीति, रोहतांग व कुल्लू के जलोड़ी और कश्मीर में सोनमर्ग व जोजिला में जबर्दस्त बर्फबारी हुई।
मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ से लेकर मैदानों तक ठंड बढ़ी है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के राज्यों में भी ठंड का असर बढ़ रहा है।
वहीं कुमाऊं मंडल की व्यास, दारमा और जोहार घाटियों में भी बर्फबारी दर्ज की गई। मुनस्यारी के खलिया टाप में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ है। देहरादून और मसूरी के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। जौलजीबी में वर्षा और तेज हवाओं के कारण मेले के लिए लगाए गए बैनर और पोस्टर उड़ गए।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
कश्मीर में सोनमर्ग, गुरेज घाटी और जोजिला दर्रे में करीब एक से दो इंच बर्फ गिरी। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी हल्की बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में शनिवार रात का तापमान माइनस 2.5 डिग्री तक पहुंच गया। घाटी के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य से दो से चार डिग्री नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री होने से ठंड बढ़ी है।
हिमाचल में लाहुल स्पीति, रोहतांग और जलोड़ी जोत में बर्फ की सफेद चादर पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। खासकर ऊंची चोटियों पर हुए हिमपात ने पर्यटन कारोबार को रफ्तार दी है। शिमला, मनाली और धर्मशाला सहित हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर इस सप्ताहांत काफी पर्यटक पहुंचे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बर्फबारी से बदला मौसम, अब शुष्क रहेगा और बढ़ेगी ठंड
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।