केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजनीति से संन्यास लेने की मीडिया रिपोर्टों को 'फर्जी' बताकर खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पहले दिए गए बयानों को संदर्भ से हटकर पेश किया गया था।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजनीति से संन्यास लेने की मीडिया रिपोर्टों को 'फर्जी' बताकर खारिज कर दिया है। उन्होंने ...और पढ़ें
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। (फाइल फोटो।)
- नितिन गडकरी ने राजनीति से संन्यास की खबरों को नकारा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। (फाइल फोटो।)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
नितिन गडकरी ने राजनीति से संन्यास की खबरों को नकारा।
उन्होंने मीडिया रिपोर्टों को 'फर्जी' और निराधार बताया।
कहा, उनके बयान को संदर्भ से हटकर प्रस्तुत किया गया।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजनीति से संन्यास लेने की मीडिया रिपोर्टों को 'फर्जी' बताकर खारिज कर दिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पहले दिए गए बयानों को संदर्भ से हटकर पेश किया गया। शनिवार को 17वें 'एग्रोविजन' कृषि प्रदर्शनी की घोषणा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आप अपना काम करते रहिए और मैं अपना काम करता रहूंगा।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मैंने बस इतना कहा था कि अब युवाओं को आगे आना चाहिए। कई मीडिया संस्थानों और इंटरनेट मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इन टिप्पणियों का यह अर्थ निकाला कि वह सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बंगाल के पुनर्निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार, 20 हजार करोड़ रुपये की हाईवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे नितिन गडकरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।