LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'अर्णब' और 'मुरासु' के बाद एक और चक्रवात का खतरा, अलर्ट पर आंध्र प्रदेश; एक सप्ताह में 15 की मौत

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: रवि, 15 नव॰ 2026, 04:30 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'अर्णब' और 'मुरासु' के बाद एक और चक्रवात का खतरा, अलर्ट पर आंध्र प्रदेश; एक सप्ताह में 15 की मौत
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

आंध्र प्रदेश के तट पर 17 नवंबर को एक और गंभीर चक्रवाती तूफान आने की आशंका है, जो बंगाल की खाड़ी में बने गहरे डिप्रेशन से विकसित हो रहा है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • आंध्र प्रदेश के तट पर 17 नवंबर को एक और गंभीर चक्रवाती तूफान आने की आशंका है, जो बंगाल की खाड़ी में बने गहरे डिप्रेशन से विकसित हो रहा है।
  • 17 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट पर गंभीर चक्रवात की आशंका
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

17 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट पर गंभीर चक्रवात की आशंका

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेस्क, विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के तट पर 17 नवंबर को एक और गंभीर चक्रवाती तूफान दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को गहरे डिप्रेशन में बदल गया।

मौसम विभाग (आइएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े पांच बजे यह अंडमान द्वीप के श्री विजय पुरम (पोर्ट ब्लेयर) से करीब 700 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में केंद्रित था।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

मौसम विभाग ने बताया कि यह सिस्टम उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 16 नवंबर को चक्रवाती तूफान और 17 नवंबर को गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट के करीब पहुंचने की आशंका है।

इसके प्रभाव से उत्तरी आंध्र में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने तथा जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है।

पिछले 20 दिनों में बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट पर आने वाला यह तीसरा चक्रवाती तूफान होगा। इससे पहले 27 अक्टूबर को अर्नब चक्रवात नरसापुरम के पास तट से टकराया था, जबकि तीन नवंबर को मुरासू चक्रवात ने नेल्लोर और नरसापुर के बीच दस्तक दी थी।

एक सप्ताह के भीतर आए इन दो चक्रवातों से 15 लोगों की मौत हुई थी और तटीय जिलों में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था। बिजली नेटवर्क, सड़कों और फसलों पर इसका असर पड़ा।

शुरुआती आकलन के मुताबिक, मुरासू से करीब 1,919.59 करोड़ रुपये और अर्नब से 4,600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मुरासू के कारण 1,43,122 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई थी, जिससे 1,86,063 किसानों को नुकसान उठाना पड़ा।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें