अमेरिका ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें क्वाड को 'लाइफ सपोर्ट' पर बताया गया था, लेकिन स्वीकार किया कि इसके उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में ठोस प्रगति सीमित रही है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- अमेरिका ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें क्वाड को 'लाइफ सपोर्ट' पर बताया गया था, लेकिन स्वीकार किया ...और पढ़ें
- अमेरिका ने क्वाड के 'लाइफ सपोर्ट' पर होने की खबर को नकारा (फाइल फोटो)
- अमेरिका ने क्वाड के 'लाइफ सपोर्ट' पर होने की खबर को नकारा
अमेरिका ने क्वाड के 'लाइफ सपोर्ट' पर होने की खबर को नकारा (फाइल फोटो)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
अमेरिका ने क्वाड के 'लाइफ सपोर्ट' पर होने की खबर को नकारा
क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठकें जारी, पर ठोस प्रगति धीमी
बड़े निवेश और संस्थागत तंत्र पर फैसले अभी भी लंबित
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली। अमेरिका ने हाल ही में मीडिया में छपी उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि क्वाड (अमेरिका, भारत, जापान और आस्ट्रेलिया का संगठन) राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में मृतप्राय या लाइफ सपोर्ट पर है।
अमेरिकी विदेश विभाग के वैश्विक सार्वजनिक मामलों के सहायक सचिव डायलन जानसन ने पोलिटिको की रिपोर्ट को 'बिल्कुल हास्यास्पद' करार देते हुए कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो पिछले दो वर्षों में क्वाड विदेश मंत्रियों से पांच बार औपचारिक रूप से मिले हैं, जिनमें से तीन बैठकें पिछले छह महीनों में हुईं।
उन्होंने यह भी बताया कि रुबियो का पद संभालने के बाद पहला आधिकारिक काल क्वाड को था और नियमित मासिक शेरपा कॉल तथा बैठकें जारी हैं।
जानसन ने बताया है कि, 'वाशिंगटन अगले सप्ताह मनीला में आसियान बैठकों के दौरान क्वाड लीडर्स समिट को औपचारिक रूप देने पर काम कर रहा है।'
हालांकि, आधिकारिक स्तर पर बैठकों की निरंतरता के बावजूद क्वाड के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने को लेकर ठोस प्रगति सीमित रही है।