LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा, अब बन रही 142 प्रतिशत ज्यादा बिजली

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: रवि, 15 नव॰ 2026, 01:56 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा, अब बन रही 142 प्रतिशत ज्यादा बिजली
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

मधुमक्खियों के छत्ते से प्रेरित होकर इंजीनियरों ने एक नई सोलर पैनल डिजाइन तैयार की है। यह 3D अवतल संरचना पारंपरिक पैनलों की तुलना में 142.3% तक अधिक बिजली पैदा करती है, बिना सूर्य-ट्रैकिंग मोटर के।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • मधुमक्खियों के छत्ते से प्रेरित होकर इंजीनियरों ने एक नई सोलर पैनल डिजाइन तैयार की है। यह 3D अवतल संरचना ...और पढ़ें
  • मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)
  • मधुमक्खी छत्ते से प्रेरित नई 3D अवतल सोलर पैनल डिजाइन।

मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

मधुमक्खी छत्ते से प्रेरित नई 3D अवतल सोलर पैनल डिजाइन।

पारंपरिक पैनलों की तुलना में 142.3% अधिक बिजली उत्पादन।

लचीले पैनल घुमावदार सतहों, इलेक्ट्रिक वाहनों में भी लगेंगे।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। इंसान प्रकृति से बहुत कुछ सीख सकता है। मधुमक्खियों का छत्ता इसका एक नया उदाहरण है। इंजीनियरों ने छत्ते की खास बनावट से प्रेरणा लेकर सोलर पैनलों की ऐसी नई डिजाइन तैयार की है, जिससे बिजली उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

प्रयोग में इस डिजाइन वाले पैनलों ने पारंपरिक सपाट पैनलों की तुलना में अधिकतम 142.3 प्रतिशत ज्यादा बिजली पैदा की। खास बात यह है कि इसके लिए सूर्य की दिशा के साथ पैनल का कोण बदलने वाली मोटर की जरूरत भी नहीं होगी।

दरअसल, मौजूदा सोलर पैनलों की एक बड़ी समस्या यह है कि वे सूर्य की सीधी रोशनी में तो अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन जब किरणें तिरछे कोण से पड़ती हैं तो उनका एक हिस्सा पैनल की सतह से टकराकर वापस लौट जाता है। इससे सूर्य की उपलब्ध रोशनी का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाता और बिजली उत्पादन घट जाता है।

द पल्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंजीनियरों ने इस समस्या का समाधान खोजने के लिए तीन आयामी अवतल डिजाइन तैयार की है। इसमें सपाट सतह के बजाय मधुमक्खी के छत्ते जैसी संरचना बनाई गई है। इसकी ढलान वाली सतहें परावर्तित प्रकाश को दूसरी दिशा में मोड़ देती हैं, जिससे उसे दोबारा पैनल में समाहित होने का अवसर मिलता है। इस तरह रोशनी की बर्बादी कम होती है और बिजली उत्पादन बढ़ता है।

प्रयोग के दौरान नई डिजाइन वाले पैनलों का प्रदर्शन अलग-अलग कोणों पर परखा गया। नतीजों में सपाट पैनल की तुलना में अधिकतम बिजली उत्पादन 142.3 प्रतिशत बढ़ा। जब सूर्य का प्रकाश सीधे यानी शून्य डिग्री के कोण पर पड़ा, तब भी उत्पादन में 36.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, 60 डिग्री के कोण पर यह बढ़ोतरी 61.8 प्रतिशत रही।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें