असम के काजीरंगा के पास NH 715 पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- असम के काजीरंगा के पास NH 715 पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए।
- काजीरंगा बस हादसे का खौफनाक मंजर (फाइल फोटो)
- काजीरंगा में बस-ट्रक टक्कर से 26 लोगों की मौत, कई घायल।
काजीरंगा बस हादसे का खौफनाक मंजर (फाइल फोटो)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
काजीरंगा में बस-ट्रक टक्कर से 26 लोगों की मौत, कई घायल।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर, स्थानीय लोगों ने की मदद।
आपातकालीन सेवाओं की कमी पर उठे गंभीर सवाल, व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के काजीरंगा के पास नेशनल हाईवे 715 पर फोर्स ट्रैवलर बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 26 लोगों की मौत हुई थी, कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
इस हादसे के दौरान स्थानीय लोगों ने कई लोगों को जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे का खौफनाक मंजर भी बयां किया।
प्रत्यक्षदर्शी अमीन बावरी, जो अपने एक दोस्त के साथ बाइक से जा रहे थे, ने इस खौफनाक मंजर को बयां किया। बावरी के अनुसार, वे बस से लगभग 30 मीटर की दूरी पर थे, तभी एक जगह पर बस एक महिला और एक बच्चे को बैठाने के लिए रुकी।
बस के दोबारा चलने के कुछ ही देर बाद, उन्हें एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी और सामने चारों तरफ धुआं फैल गया। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि बस का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे और उनके दोस्त पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि फोर्स ट्रैवलर की एक ट्रक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई है।
इस हादसे के बाद बस के दरवाजे पूरी तरह जाम और बंद हो चुके थे, जिससे अंदर बैठे यात्री बुरी तरह फंस गए। बच्चे और अन्य यात्री मदद के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमीन बावरी और उनके दोस्त ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।