राजनीति: राहुल गांधी के बयान पर बवाल, भाजपा ने पूछा- क्या विदेशी मदद से सत्ता परिवर्तन कराना चाहता है विपक्ष?- Uproar over Rahul Gandhi statement BJP asks does opposition want bring about change in power with foreign help
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- राजनीति: राहुल गांधी के बयान पर बवाल, भाजपा ने पूछा- क्या विदेशी मदद से सत्ता परिवर्तन कराना चाहता है विपक्ष?- Uproar over Rahul Gandhi statement BJP asks does opposition want bring about change in power with foreign help
रामचंदर राव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश के लोकतंत्र का अपमान करने के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। पीटीआई वीडियो से बातचीत में राव ने कहा कि राहुल गांधी को इतिहास याद रखना चाहिए। उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही देश में आपातकाल लगाया था। उस दौरान लोगों के अधिकारों पर रोक लगी और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा था। रामचंदर राव ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान कई चुनी हुई राज्य सरकारों को भी बर्खास्त किया गया था। ऐसे में राहुल गांधी का यह कहना कि 2014 के बाद से देश में लोकतंत्र नहीं बचा है, समझ से परे है। विदेशी मेहमानों के बयान पर भी भाजपा ने उठाए सवाल तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष ने भारत समिट में शामिल एक विदेशी प्रतिनिधि के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले बयान पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने सवाल किया कि किसी दूसरे देश का व्यक्ति भारत की आंतरिक राजनीति और चुनावी व्यवस्था पर टिप्पणी कैसे कर सकता है? राव ने इसे देश की संप्रभुता और जनता के सम्मान से जुड़ा मामला बताया। उनका कहना था कि भारत का लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था दुनिया के सामने एक मिसाल है, लेकिन राहुल गांधी विदेशी मेहमानों के सामने इन्हीं संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। ये भी पढ़ें: 'अजित पवार के नाम पर हो पुणे रिंग रोड': रोहित पवार की अमित शाह से अपील; सीबीआई जांच की मांग करते हुए क्या कहा? जॉर्ज सोरोस और विदेशी फंडिंग का भी उठाया मुद्दा रामचंदर राव ने आरोप लगाया कि भारत समिट में शामिल कुछ प्रतिनिधियों के संबंध प्रोग्रेसिव अलायंस और जॉर्ज सोरोस से जुड़े संगठनों से हैं। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसे विदेशी समूह भारत की राजनीति में दखल देकर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, विदेशी फंडिंग और राहुल गांधी से किसी तरह के संबंध को लेकर लगाए गए ये आरोप भाजपा नेताओं के दावे हैं। गौरतलब है कि 13 और 14 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था।