पिछले महीने एक खाली वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक बिना ब्रेकिंग सिस्टम के दौड़ती रही, लोको पायलटों की चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया गया।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- पिछले महीने एक खाली वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक बिना ब्रेकिंग सिस्टम के दौड़ती रही, लोको पायलटों की चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया गया।
- खाली वंदे भारत ट्रेन 463 किमी बिना ब्रेक के चली
- खाली वंदे भारत ट्रेन 463 किमी बिना ब्रेक के चली
खाली वंदे भारत ट्रेन 463 किमी बिना ब्रेक के चली
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
खाली वंदे भारत ट्रेन 463 किमी बिना ब्रेक के चली
लोको पायलटों की चेतावनियों को बार-बार नजरअंदाज किया गया
दक्षिण पूर्व रेलवे ने गंभीर सुरक्षा चूक की जांच के आदेश दिए
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल अक्टूबर में एक खाली वंदे भारत ट्रेन का ब्रेकिंग सिस्टम पूरी तरह फेल होने के बावजूद वह लगभग 463 किलोमीटर तक पटरी पर दौड़ती रही।
लोको पायलटों की बार-बार चेतावनी के बावजूद कोचों के ब्रेक काम नहीं कर रहे थे। 24 अक्टूबर को हुई इस घटना में झारखंड के हटिया से उत्तर प्रदेश के झांसी तक मालगाड़ी के इंजन की मदद से खाली 'चेयर कार' ट्रेन को ले जाया जा रहा था।
इस गंभीर सुरक्षा चूक के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) जोन ने सुरक्षा से जुड़ी कई खामियों की जांच के आदेश दे दिए हैं, जिनसे पूरे रेलवे परिचालन पर खतरा मंडरा सकता था।
पीटीआई के अनुसार, रेलवे कर्मचारी ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम को इंजन को साथ ठीक से नहीं जोड़ पाए और उन्होंने क्रू की चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद ट्रेन को अपनी यात्रा जारी रखने दी गई।
यह घटना 11 नवंबर को असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना से कुछ दिन पहले हुई थी, जिसने रेलवे परिचालन में कथित लापरवाही को लेकर चिंताएं बढ़ा दी थीं।