संजय राउत का पीएम पर तंज: कहा- वे मेलोनी को चॉकलेट दे सकते हैं तो विदेशी नेता भारत में क्यों नहीं बोल सकते? Sanjay Raut statement on an Italian politician's remark, India Summit
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- संजय राउत का पीएम पर तंज: कहा- वे मेलोनी को चॉकलेट दे सकते हैं तो विदेशी नेता भारत में क्यों नहीं बोल सकते? Sanjay Raut statement on an Italian politician's remark, India Summit
Democracy is being murdered in the country; this is a UN and human rights issue, not a matter involving any foreign power," says Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut on the Italian politician's remarks during the Bharat Summit. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTeOLF) — Press Trust of India (@PTI_News) November 15, 2026 भारत समिट में गिलाउम लॉन्ग को बुलाने पर भाजपा को आपत्ति? बता दें कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार की मेजबानी में हैदराबाद में भारत समिट 2026 का आयोजन किया गया। इसमें इक्वाडोर के पूर्व विदेश मंत्री गिलाउम लॉन्ग का नाम वक्ताओं की सूची में शामिल बताया गया है। भाजपा नेता आशीष उषा अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सवाल उठाया कि कांग्रेस ने लॉन्ग को इस कार्यक्रम में क्यों आमंत्रित किया। उन्होंने दावा किया कि लॉन्ग सेंटर फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च (सीईपीआर) में वरिष्ठ शोधकर्ता हैं और इस संस्था को 2021 में जॉर्ज सोरोस से जुड़े ओपन सोसाइटी पॉलिसी सेंटर से 4.20 लाख डॉलर का अनुदान मिला था। इसी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने क्या आरोप लगाए? आशीष उषा अग्रवाल ने मार्च 2025 में बंगलूरू में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ईडी ने ओपन सोसाइटी फाउंडेशन और उससे जुड़े लाभार्थियों के कथित संबंध में आठ ठिकानों पर तलाशी ली थी। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम यानी फेमा के संभावित उल्लंघन की जांच से जुड़ी थी। भाजपा नेता ने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ऐसे लोगों को बुलाकर भारत विरोधी एजेंडे के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाना चाहते हैं।