LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'भारत-मिस्र व्यापार में असीम संभावनाएं', पीयूष गोयल ने जताई बड़े निवेश की उम्मीद

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: रवि, 15 नव॰ 2026, 08:12 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'भारत-मिस्र व्यापार में असीम संभावनाएं', पीयूष गोयल ने जताई बड़े निवेश की उम्मीद
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और मिस्र के बीच व्यापार, सेवाओं और निवेश में असीम संभावनाओं पर जोर दिया।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और मिस्र के बीच व्यापार, सेवाओं और निवेश में असीम संभावनाओं पर जोर दिया।
  • पीयूष गोयल ने भारत-मिस्र व्यापार में असीम संभावनाएं बताईं।
  • दोनों देशों को वस्तुओं, सेवाओं, निवेश का आदान-प्रदान बढ़ाना चाहिए।

पीयूष गोयल ने भारत-मिस्र व्यापार में असीम संभावनाएं बताईं।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

दोनों देशों को वस्तुओं, सेवाओं, निवेश का आदान-प्रदान बढ़ाना चाहिए।

वर्तमान 6.5 अरब डॉलर व्यापार वास्तविक क्षमता नहीं दर्शाता।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और मिस्र के बेहतर होते रिश्ते के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दोनों देश के बीच और बेहतर बिजनेस मौकों को देखते हैं। उनका मानना है कि दोनों देशों को एक बहुत बड़ी व्यापारिक साझेदारी की ओर देखना चाहिए।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और मिस्र व्यापार में वस्तुओं, सेवाओं और निवेश का दोनों तरफ से ज्यादा आदान-प्रदान हो। उन्होंने दोनों देशों के बीच नए व्यावसायिक अवसरों को तलाशने का आह्वान किया।

वर्तमान में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 6.5 अरब डॉलर का है। मंत्री गोयल ने कहा कि ये आंकड़े दोनों अर्थव्यवस्थाओं की वास्तविक क्षमता को नहीं दर्शाते। केंद्रीय मंत्री शनिवार की देर शाम मिस्र में 'इंडियन कम्युनिटी एसोसिएशन इन इजिप्ट' (ICAE) की ओर से आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमारी दोनों अर्थव्यवस्थाओं के आकार को देखते हुए, मुझे लगता है कि यह तो बस शुरुआत है यह हमारा अंतिम लक्ष्य नहीं हो सकता, संभावनाएं असीमित हैं।

उन्होंने कहा भारत केवल मिस्र के बाजार में अपने उत्पाद बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि वह मिस्र के उत्पादों और निवेश को भी आकर्षित करना चाहता है। गोयल ने कहा कि दोनों देशों को ऐसे क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिए जहां वे एक-दूसरे की खूबियों का फायदा ले सकें। इससे दोनों तरफ से व्यापार बढ़ेगा। इससे दोनों देशों के लिए विन-विन (फायदेमंद) स्थिति होगी।

2025-26 के व्यापार आंकड़ों के अनुसार, मिस्र को भारत का निर्यात 3.87 अरब डॉलर रहा, जबकि वहां से आयात 2.60 अरब डॉलर का हुआ। भारत से मिस्र को निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में मांस और पोल्ट्री उत्पाद, पेट्रोलियम उत्पाद, ऑर्गेनिक रसायन, कपास और मशीनरी शामिल हैं।

वहीं, मिस्र से भारत मुख्य रूप से कच्चा पेट्रोलियम, उर्वरक, कपास और खनिज उत्पादों का आयात करता है। हालांकि, निवेश का प्रवाह अभी भी सीमित है। अप्रैल 2000 से जून 2026 के बीच, भारत को मिस्र से केवल 11.5 मिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें