LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

ऑनलाइन सेफ्टी: क्या गूगल पर दिख रहा है आपका मोबाइल नंबर? इस नए टूल से मिनटों में हटाएं अपना पर्सनल डेटा

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 07:36 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

ऑनलाइन सेफ्टी: क्या गूगल पर दिख रहा है आपका मोबाइल नंबर? इस नए टूल से मिनटों में हटाएं अपना पर्सनल डेटा
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

गूगल से आपकी पर्सनल जानकारी हटाने के लिए 'रिजल्ट्स अबाउट यू' टूल उपलब्ध हैं। How to remove personal information from Google: Know Results About tool details

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • आज इंटरनेट पर किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाना बेहद आसान हो गया है। कई बार गूगल पर अपना नाम सर्च करने पर मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और घर का पता जैसी निजी जानकारियां भी सामने आ जाती हैं। ये जानकारियां किसी वेबसाइट, ऑनलाइन डायरेक्टरी या पुराने पब्लिक रिकॉर्ड में मौजूद हो सकती हैं। ऐसे में इनका गलत इस्तेमाल होने का खतरा भी बना रहता है। गूगल अपने यूजर्स को ऐसी जानकारियों को सर्च रिजल्ट से हटाने के लिए खास सुविधा देता है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स रिजल्ट्स अबाउट यू (Results About You) टूल की मदद से अपनी निजी जानकारी को हटाने के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी एप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं ये टूल कैसे काम करता है। Results About You फीचर से ऐसे हटाएं डेटा गूगल के मुताबिक, इस टूल के जरिए यूजर्स अपनी निजी जानकारी को सर्च रिजल्ट में ढूंढने के लिए मॉनिटरिंग सेट कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाने होंगे। 1
  • सबसे पहले Results About You वेबसाइट खोलें। 2
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और घर का पता दर्ज करें। 5

सबसे पहले Results About You वेबसाइट खोलें। 2

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और घर का पता दर्ज करें। 5

अपनी जानकारी मिलने पर अलर्ट पाने के लिए नोटिफिकेशन चालू कर दें। 6

अब गूगल आपकी दी गई जानकारी से जुड़े सर्च रिजल्ट को मॉनिटर करेगा। अगर गूगल को आपकी निजी जानकारी वाला कोई सर्च रिजल्ट मिलता है, तो आपको इसकी सूचना मिल सकती है। इसके बाद To Review सेक्शन में जाकर उस रिजल्ट को चुनें, जिसे आप हटवाना चाहते हैं। अब Request to Remove विकल्प पर क्लिक करके अपनी रिक्वेस्ट सबमिट कर दें। इसकी स्थिति Removal Requests सेक्शन में देखी जा सकती है। सर्च रिजल्ट के तीन डॉट्स से भी कर सकते हैं रिक्वेस्ट अगर आपको गूगल पर अपना मोबाइल नंबर या पता दिखाई देता है, तो उसे हटाने के लिए अलग से टूल खोजने की जरूरत नहीं है। आप सीधे सर्च रिजल्ट से भी रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। - गूगल पर अपना नाम या मोबाइल नंबर सर्च करें। - संबंधित रिजल्ट के सामने दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें। - Remove result विकल्प चुनें। - इसके बाद My personal information is shown पर क्लिक करें। - अपनी जानकारी से जुड़ा विकल्प चुनकर रिक्वेस्ट सबमिट करें। गूगल आपकी रिक्वेस्ट की जांच करेगा और ईमेल के जरिए इसकी जानकारी देगा। पासपोर्ट नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी भी हटा पाएंगे गूगल ने 10 फरवरी 2026 को Results About You टूल में एक और विस्तार की घोषणा की थी। अब इसके जरिए पासपोर्ट नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस और सोशल सिक्योरिटी नंबर जैसी सरकारी पहचान से जुड़ी जानकारियों को भी खोजने और हटाने की रिक्वेस्ट देने की सुविधा जोड़ी गई है। हालांकि, यह नया फीचर सबसे पहले अमेरिका में रोलआउट किया गया है और अन्य देशों में इसे धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है। क्या गूगल से जानकारी हटाने पर इंटरनेट से भी डिलीट हो जाएगी? इस बात को समझना बेहद जरूरी है कि गूगल सर्च से किसी जानकारी को हटाने का मतलब यह नहीं है कि वह इंटरनेट से पूरी तरह गायब हो गई है। गूगल सिर्फ अपने सर्च रिजल्ट से उस लिंक को हटाता है। संबंधित वेबसाइट पर जानकारी पहले की तरह मौजूद रह सकती है। इसके लिए आपको उस वेबसाइट के मालिक या एडमिन से संपर्क करके जानकारी हटाने के लिए कहना होगा। साथ ही, गूगल हर रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करता। सरकारी वेबसाइट, शैक्षणिक संस्थानों और न्यूज वेबसाइटों पर मौजूद सार्वजनिक महत्व की जानकारी हटाने से कंपनी इनकार कर सकती है। इसलिए अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर अपना नाम और मोबाइल नंबर गूगल पर सर्च करते रहें। इससे आपको पता चलता रहेगा कि आपकी कौन-सी निजी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

| 6+ वर्ष टेक रिपोर्टिंग

सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर • नोएडा ब्यूरो

रोहित शर्मा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रमुख टेक जर्नल्स में सैकड़ों गैजेट रिव्यूज और साइबर फ्रॉड अवेयरनेस गाइड्स लिखी हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें