केरलम: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर ठगी, फर्जी वीडियो के जाल में फंसकर बुजुर्ग ने गंवाए करोड़ों Keralam Man loses Rs 1.41 cr in bogus online trading lured by fake Nirmala Sitharaman video
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- केरलम: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर ठगी, फर्जी वीडियो के जाल में फंसकर बुजुर्ग ने गंवाए करोड़ों Keralam Man loses Rs 1
- 41 cr in bogus online trading lured by fake Nirmala Sitharaman video
की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने फेसबुक पर एक वीडियो देखा था, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए आकर्षक मुनाफा मिलने का दावा करती दिखाई दे रहीं थीं। फर्जी वीडियो देखकर लिंक पर किया क्लिक पुलिस ने बताया कि वीडियो को असली समझकर पीड़ित ने उसके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसने ठगों के निर्देशों का पालन करते हुए निवेश करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसे निवेश पर अच्छे रिटर्न का भरोसा दिलाया था। पुलिस के अनुसार, ठगी की यह घटना 6 जून, 2025 से 4 नवंबर, 2026 के बीच हुई। इस दौरान पीड़ित ने अपने दो बैंक खातों से 30 अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 1.41 करोड़ रुपये आरोपियों के नियंत्रण वाले विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने क्या बताया? पीड़ित को न तो निवेश पर वादा किया गया रिटर्न मिला और न ही उसकी मूल रकम वापस की गई। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने शुरुआत में इस उम्मीद में शिकायत दर्ज कराने में देरी की कि शायद उसकी रकम वापस मिल जाएगी। बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कोझिकोड ग्रामीण साइबर क्राइम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पैसे जिन-जिन बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा पीड़ित को आए फोन कॉल के आधार पर भी आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।