LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

मुंबई: टाइगर श्रॉफ केस की जांच कर रही यूनिट ने पकड़े हथियार, कारतूस, एक गिरफ्तार, तीन फरार

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: रवि, 15 नव॰ 2026, 03:36 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

मुंबई: टाइगर श्रॉफ केस की जांच कर रही यूनिट ने पकड़े हथियार, कारतूस, एक गिरफ्तार, तीन फरार
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

मुंबई: टाइगर श्रॉफ केस की जांच कर रही यूनिट ने पकड़े हथियार, कारतूस, एक गिरफ्तार, तीन फरार

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • मुंबई: टाइगर श्रॉफ केस की जांच कर रही यूनिट ने पकड़े हथियार, कारतूस, एक गिरफ्तार, तीन फरार

मार्ग स्थित म्युनिसिपल इंडस्ट्रियल एस्टेट के गेट के बाहर आने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर माने के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर ट्रैप लगाया। तड़के करीब 1:10 बजे म्युनिसिपल इंडस्ट्रियल एस्टेट के गेट के बाहर डोसा कंपाउंड के पास चार संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उन्हें दबोचने की कोशिश की, तो उन्होंने विरोध किया और भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर गणेश लांडगे को पकड़ लिया, जबकि बाकी तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस को लांडगे की पैंट के पिछले हिस्से में कमर के पास से दो देसी पिस्तौल और जेब से 18 जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा एक पिस्तौल की नाल के अंदर भी एक जिंदा कारतूस मिला, जिससे कुल 19 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने जब्त हथियारों और कारतूसों की कीमत करीब 79 हजार रुपये बताई है। हथियारों के साथ पकड़े गए इस आरोपी का संबंध टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना से है या नहीं, इस बारे में क्राइम ब्रांच ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि जिस यूनिट ने यह कार्रवाई की है, वही टाइगर श्रॉफ शूटआउट मामले की भी जांच कर रही है। रिमांड की सुनवाई के दौरान क्राइम ब्रांच ने अदालत को बताया कि संदिग्ध को जिस जगह से पकड़ा गया, वह उसके कार्यालय से कुछ ही दूरी पर है। इसी कार्यालय में टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कुछ आरोपियों को भी रखा गया था। क्राइम ब्रांच ने अदालत से आरोपी की तीन दिन की पुलिस हिरासत मांगी है, ताकि हथियारों के सोर्स का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी या नहीं, उसके साथ फरार हुए तीनों लोग कौन थे और इन हथियारों को रखने के पीछे उसका असली मकसद क्या था। इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(ए) और 135 तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शुरुआत में यह मामला आग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था, जिसे बाद में आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 को ट्रांसफर कर दिया गया।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें