भोपाल नगर निगम का दस्ता शनिवार को जनता क्वार्टर के जर्जर मकान तोड़ने की तैयारी में था। इससे पहले गुरुवार को 60 वर्षीय कमलाबाई, 45 वर्षीय सीमा खान और 50 वर्षीय लइका बी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- भोपाल नगर निगम का दस्ता शनिवार को जनता क्वार्टर के जर्जर मकान तोड़ने की तैयारी में था। इससे पहले गुरुवार ...और पढ़ें
- भोपाल में जनता क्वार्टर की छत छिनने के डर से तीन महिलाओं ने खाया जहर (सांकेतिक तस्वीर)
- हाउसिंग बोर्ड ने 600 मकानों वाली जर्जर कालोनी को तोड़ने का दिया है नोटिस, कार्रवाई टली
भोपाल में जनता क्वार्टर की छत छिनने के डर से तीन महिलाओं ने खाया जहर (सांकेतिक तस्वीर)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
हाउसिंग बोर्ड ने 600 मकानों वाली जर्जर कालोनी को तोड़ने का दिया है नोटिस, कार्रवाई टली
बेदखली के विरुद्ध मंत्री तक पहुंचे प्रभावित लोग, कहा- मदद नहीं कर सकते तो राखी वापस दो
जेएनएन, भोपाल। ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में रहने वाले गरीब परिवारों के सामने बेदखली का बड़ा संकट खड़ा हो गया। उनके मकान जर्जर हैं, जिनके ढहने का खतरा है। उसके बावजूद उनके पास उसे छोड़कर जाने का कोई विकल्प नहीं है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
हाउसिंग बोर्ड ने उनको घर खाली करने के लिए नोटिस जारी किया तो तीन महिलाओं ने जहर खा लिया। उन्हें बचा लिया गया लेकिन छत छिनने के डर से वहां रहने वालों की नींद उड़ी हुई है।
भोपाल नगर निगम का दस्ता शनिवार को जनता क्वार्टर के जर्जर मकान तोड़ने की तैयारी में था। इससे पहले गुरुवार को 60 वर्षीय कमलाबाई, 45 वर्षीय सीमा खान और 50 वर्षीय लइका बी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
स्वजन उन्हें हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। अधीक्षक डॉ
सुनीत टंडन के अनुसार, तीनों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। उनकी हालत ठीक है। इस घटना के बाद प्रशासन ने शनिवार को प्रस्तावित कार्रवाई को टाल दिया। अब 19 या 23 नवंबर को तोड़फोड़ की कार्रवाई हो सकती है।
इस डर से शुक्रवार को कई परिवार सामान समेटकर दूसरे ठिकानों की तलाश में निकल पड़े। प्रशासनिक कार्रवाई में नहीं कर सकते हस्तक्षेप शनिवार को महिलाएं प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के 74 बंगला स्थित निवास पहुंचीं और मदद मांगी।