LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

नेहरू को देखने का एक विदेशी नजरिया: वाल्टर क्रॉकर की किताब में विचारोत्तेजक टिप्पणियां, अब्राहम लिंकन से तुलना

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 11:58 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

नेहरू को देखने का एक विदेशी नजरिया: वाल्टर क्रॉकर की किताब में विचारोत्तेजक टिप्पणियां, अब्राहम लिंकन से तुलना
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

नेहरू को देखने का एक विदेशी नजरिया: वाल्टर क्रॉकर की किताब में विचारोत्तेजक टिप्पणियां, अब्राहम लिंकन से तुलना

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • नेहरू को देखने का एक विदेशी नजरिया: वाल्टर क्रॉकर की किताब में विचारोत्तेजक टिप्पणियां, अब्राहम लिंकन से तुलना

राजगोपालाचारी से अच्छी जान-पहचान हो गई थी। वे तमिलनाडु के इस दिग्गज नेता की बौद्धिक क्षमता और विचारों की स्पष्टता के बहुत बड़े प्रशंसक बन गए थे। क्रॉकर का तर्क था कि यदि नेहरू ने 1950 के दशक के मध्य में राजगोपालाचारी को दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया होता, तो शायद वह उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच एक सेतु का काम कर सकते थे। इसके अलावा, मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्यों के विपरीत राजगोपालचारी प्रधानमंत्री के सामने केवल सहमति जताने वाले व्यक्ति नहीं होते। वे नेहरू के उन विचारों को भी चुनौती देते, जिन्हें वे अव्यावहारिक या अनुचित मानते थे। खासकर आर्थिक नीतियों के मामले में वे नेहरू से असहमति जताने का साहस रखते। लेकिन दोनों नेताओं के बीच सुलह नहीं हो सकी। कांग्रेस में हाशिये पर धकेले जाने के बाद राजगोपालाचारी ने अपनी अलग पार्टी 'स्वतंत्र पार्टी' बनाई और नेहरू की नीतियों की तीखी आलोचना शुरू कर दी। क्रॉकर अफसोस जताते हुए लिखते हैं, “आजादी के बाद के दो महत्वपूर्ण दशकों में भारत को इन दोनों नेताओं की जरूरत थी। इनके बीच जो एकता और समन्वय होना चाहिए था, उसकी जगह विभाजन और दूरियां पैदा हुईं।” मेरे कुछ पुराने मित्रों ने मुझे 1950 के दशक में भारत के प्रधानमंत्री के आसपास मौजूद उस खास आभा और आकर्षण के बारे में बताया है। वाल्टर क्रॉकर स्वयं उस दौर के प्रत्यक्ष विदेशी साक्षी थे। वे लिखते हैं कि भारतीय जनता के बीच नेहरू की प्रतिष्ठा में कुछ जादू-सा था। वे एक ऐसे संपन्न परिवार से आए थे, जिसने अपनी संपत्ति और वैभव का त्याग कर दिया था। नेहरू ने वर्षों तक आम भारतीयों जैसा कठिन जीवन जीया था। यहां तक कि उन्होंने रेलगाड़ियों में तीसरे दर्जे में भी यात्रा की थी। जीवन और पेशेवर कार्यकाल के दौरान उन्हें यूरोप ही नहीं, बल्कि अमेरिका के राजनेताओं को भी करीब से काम करते हुए देखने और समझने का अवसर मिला। विश्व इतिहास और समकालीन राजनीति की अपनी इसी व्यापक समझ के आधार पर उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि “दुनिया के किसी भी देश में शायद ही कोई ऐसा नेता हुआ हो, जिसने अपने ही देश के लोगों के बीच इतनी प्रतिष्ठा हासिल की हो और इतने लंबे समय तक उसे बनाए रखा हो। भारत की जनता का एक बड़ा हिस्सा यह महसूस करता था और उसने इस भावना को कभी खोने नहीं दिया कि नेहरू केवल उनकी भलाई चाहते हैं, उन्हें अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। वे ऐसे शासक थे, जिनके भीतर आम लोगों के प्रति करुणा और दया भाव था।” क्रॉकर ने एक वक्ता के रूप में नेहरू की सराहना की है। वे लिखते हैं, “नेहरू के भाषणों का दायरा अद्भुत था। इनमें से अधिकांश भाषण बिना किसी पूर्व तैयारी और बिना नोट्स के दिए जाते थे। वे राजनीति के तमाम विषयों के अलावा तकनीक, विज्ञान, कला, नैतिकता, इतिहास, जनकल्याण और अनेक सामाजिक सरोकारों पर बोलते थे। अंग्रेजी में करीब आधे घंटे तक धाराप्रवाह बोलने के बाद वे बिना किसी लिखित सामग्री के उसी भाषण को हिंदुस्तानी में दोहरा सकते थे। मेरे भारतीय मित्रों के अनुसार, उनका यह अनुवाद शब्दशः मूल भाषण के अनुरूप होता था।” हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां संवाद की भाषा का स्तर लगातार गिर रहा है। ऐसे समय में क्रॉकर के माध्यम से नेहरू के व्यक्तित्व के कुछ पहलुओं को याद करना उपयोगी है। क्रॉकर लिखते हैं, “नेहरू के संघर्ष हमेशा विचारों को लेकर होते थे, कभी अपने निजी हितों के लिए नहीं। उनके लिए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किसी भी साधन को उचित ठहराना भी शायद ही कभी स्वीकार्य था।” नेहरू को ये दोनों गुण अपने राजनीतिक मार्गदर्शक महात्मा गांधी से मिले थे। वास्तव में, क्रॉकर की पुस्तक की कुछ कमजोरियों में से एक यह है कि उसमें नेहरू के चरित्र और व्यक्तित्व के निर्माण में महात्मा गांधी के प्रभाव को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के यह विवेकशील पर्यवेक्षक ने नेहरू की तुलना अब्राहम लिंकन से करते हुए लिखा है, “लिंकन की तरह नेहरू के भीतर भी अधिकार और सत्ता बढ़ने के साथ करुणा का भाव और गहरा होता गया। वे सत्ता चाहते थे, लेकिन किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, अपने निजी स्वार्थ के लिए नहीं। कुछ मामलों में नेहरू की जानकारी अधूरी हो सकती थी, वे गलतफहमी के शिकार हो सकते थे या कुछ लोगों को समझने में चूक कर सकते थे, लेकिन उनके इरादे हमेशा निःस्वार्थ थे। उनकी चिंता हमेशा इस बात को लेकर रहती थी कि वे जो कुछ कर रहे हैं, उससे भारतीयों या पूरी मानवता का भला कैसे हो सकता है।” वाल्टर क्रॉकर की पुस्तक का लगभग हर पन्ना अंतर्दृष्टि और विचारोत्तेजक टिप्पणियों से भरा हुआ है। वर्ष 1966 में पहली बार प्रकाशित हुई यह पुस्तक छह दशक बीत जाने के बाद भी जवाहरलाल नेहरू और उनके दौर को समझने के लिए लिखी गई सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में से एक है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें