LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

सुर्खियां: आज कई जगह बारिश के आसार; छठ महापर्व पर सूर्य को संध्या अर्घ्य; दिल्ली में प्रदूषण न रोकने पर सख्ती

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 11:28 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

सुर्खियां: आज कई जगह बारिश के आसार; छठ महापर्व पर सूर्य को संध्या अर्घ्य; दिल्ली में प्रदूषण न रोकने पर सख्ती
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

सुर्खियां: आज कई जगह बारिश के आसार; छठ महापर्व पर सूर्य को संध्या अर्घ्य; दिल्ली में प्रदूषण न रोकने पर सख्ती

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को पश्चिमी हिमालयी पहाड़ियों पर बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। उधर, बंगाल की खाड़ी में सोमवार की शाम तक एक और चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से ओडिशा के तटीय इलाकों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..
  • चुनाव आयोग ने साफ-साफ कहा है कि जिन लोगों के नाम पहले की मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान तैयार मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे फॉर्म-6 भरकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा है कि ऐसा करने पर उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। दरअसल, कुछ मतदाताओं को आशंका थी कि पहले से पंजीकृत होने के बावजूद दोबारा आवेदन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..
  • दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के नौपोरा अखरन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नाके पर 11 नवंबर को हमला करने वाले आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने अब महातलाशी अभियान शुरू किया है। पिछले चार दिन से सुरक्षा एजेंसियां जंगल से लेकर बस्तियों को खंगाल रही हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

चुनाव आयोग ने साफ-साफ कहा है कि जिन लोगों के नाम पहले की मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान तैयार मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे फॉर्म-6 भरकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा है कि ऐसा करने पर उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। दरअसल, कुछ मतदाताओं को आशंका थी कि पहले से पंजीकृत होने के बावजूद दोबारा आवेदन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के नौपोरा अखरन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नाके पर 11 नवंबर को हमला करने वाले आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने अब महातलाशी अभियान शुरू किया है। पिछले चार दिन से सुरक्षा एजेंसियां जंगल से लेकर बस्तियों को खंगाल रही हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सांसों पर गहराए संकट के बीच केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि वायु प्रदूषण कम नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अफसरों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी कर आपराधिक मामले दर्ज होंगे। दिल्ली-एनसीआर की हवा शनिवार को भी बहुत खराब श्रेणी में रही। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को राजधानी में श्रद्धा और आस्था के साथ खरना का प्रसाद ग्रहण किया गया। सुबह से निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को व्रतियों ने स्नान कर पारंपरिक तरीके से रोटी और गुड़ की खीर का प्रसाद तैयार किया। सूर्य देव को भोग लगाने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। आज शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

भारतीय अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ओमान के अल अमेरात में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी गेंद तक हार नहीं मानी और 338 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रच दिया। भारत की इस शानदार जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग समेत कई हस्तियों ने युवा चैंपियंस को बधाई दी है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

सलमान खान 'बिग बॉस 20' के आज शनिवार को वीकएंड का वार एपिसोड में आए। घर वालों से बात करते हुए उनके तीखे तेवर देखने को मिले। पूरे एपिसोड में वे स्काउट की क्लास लगाते दिखे। पिछले दिनों स्काउट ने लव गिल पर जो आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उसका भी जिक्र किया। सलमान खान ने स्काउट के साथ-साथ लव गिल को भी फटकारा। मगर, इनके बीच कनिका को भी निशाने पर लिया। वहीं, अरिश्फा खान और यंग की खूब तारीफ हुई।  यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को 11 घंटे के भीतर पांच बार भूकंप आया। इनकी तीव्रता 2.9 से 3.9 के बीच रही। इनमें से छह घंटे के भीतर चार भूकंप चिनाब क्षेत्र में आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि ये भूकंप जम्मू-कश्मीर में डोडा और किश्तवाड़ जिले में और लद्दाख के लेह में महसूस किए गए। डोडा और किश्तवाड़ चिनाब क्षेत्र में आते हैं। भूकंप से से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

सोशल मीडिया कंपनी मेटा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इटली के डाटा सुरक्षा नियामक ने फेसबुक के जरिए एंड्रॉयड यूजर्स के फोन की फोटो, वीडियो और उनसे जुड़े डाटा तक पहुंचने के मामले में कंपनी पर करीब 8,360 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। नियामक के मुताबिक, फेसबुक ने यूजर्स को इस बारे में सही जानकारी और अनुमति लिए बिना यह सुविधा उपलब्ध कराई। इस फीचर से इटली में करीब दो करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए हैं। नियामक ने मेटा को 60 दिनों के भीतर इस सुविधा को डिफॉल्ट रूप से बंद करने और इसे इस्तेमाल करने के इच्छुक यूजर्स से अलग सहमति लेने का निर्देश दिया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका को भारत के अपनी रक्षा करने के अधिकार का सम्मान करना चाहिए। आतंकवाद को लेकर उसकी नीति में बिल्कुल भी नरमी नहीं होनी चाहिए। अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंध पूरी तरह अलग हैं।  यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें