LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल लॉरेंस बिश्नोई: गैंगस्टर की 'शैडो कैबिनेट' तक जेल से पहुंच रहे हैं निर्देश, आगंतुकों की पुलिस ने मांगी सूची
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,257.7 +113.40 (+0.45%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.13
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

स्कूलों में पूजा और गर्मी की छुट्टियां घटाने पर विचार, बंगाल सरकार शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की कर रही तैयारी

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 08:30 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

स्कूलों में पूजा और गर्मी की छुट्टियां घटाने पर विचार, बंगाल सरकार शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की कर रही तैयारी
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

बोर्ड का मानना है कि दुर्गापूजा की लंबी छुट्टियों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। लंबे समय तक स्कूल से दूर रहने के कारण कई विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि कम होने लगती है और छुट्टी से पहले पढ़ाए गए पाठ भी वे भूलने लगते हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • बोर्ड का मानना है कि दुर्गापूजा की लंबी छुट्टियों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। लंबे समय तक ...और पढ़ें
  • बंगाल सरकार शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की कर रही तैयारी (फोटो- पीटीआई)
  • लगातार लंबी छुट्टियों से पढ़ाई प्रभावित होने और विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि कम होने की आशंका

बंगाल सरकार शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की कर रही तैयारी (फोटो- पीटीआई)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

लगातार लंबी छुट्टियों से पढ़ाई प्रभावित होने और विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि कम होने की आशंका

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कर रहा है छुट्टियों की अवधि में कटौती की तैयारी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के सरकारी स्कूलों में दुर्गापूजा और गर्मी की लंबी छुट्टियों में कटौती की तैयारी चल रही है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड लगातार कई दिनों तक स्कूल बंद रहने की व्यवस्था में बदलाव करने पर विचार कर रहा है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

बोर्ड का मानना है कि दुर्गापूजा की लंबी छुट्टियों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। लंबे समय तक स्कूल से दूर रहने के कारण कई विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि कम होने लगती है और छुट्टी से पहले पढ़ाए गए पाठ भी वे भूलने लगते हैं।

बोर्ड के आकलन के अनुसार, छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों को दोबारा पढ़ाई की पुरानी लय में लौटने में परेशानी होती है। ऐसे में पूजा की छुट्टियों की अवधि कुछ कम करने से पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

राज्य के सरकारी स्कूलों में आमतौर पर दुर्गापूजा की छुट्टियां लगभग एक महीने तक रहती हैं। भैया दूज के बाद ही स्कूल खुलने की परंपरा रही है। गर्मी की छुट्टियां भी लगातार कई दिनों तक चलती हैं।

छुट्टियों में कटौती के प्रस्ताव पर शिक्षक समुदाय की राय एक जैसी नहीं है। शिक्षकों के एक वर्ग ने इसका समर्थन किया है। उनका कहना है कि लंबी छुट्टियों के अलावा चुनाव के दौरान भी स्कूलों को कई दिनों तक बंद रखना पड़ता है। इससे पढ़ाई का क्रम प्रभावित होता है इसलिए छुट्टियों की व्यवस्था पर व्यापक विचार जरूरी है।

वहीं, बंगीय शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी समिति के महासचिव स्वपन मंडल ने लगातार छुट्टियों को समाप्त करने के विचार का विरोध किया है। उनका कहना है कि कुल छुट्टियों की संख्या में बदलाव किए बिना उन्हें अलग-अलग समय में बांटने का निर्णय स्कूलों पर छोड़ देना चाहिए।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें