LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: कगिसो रबाडा के नाम जुड़ा रिकॉर्ड, किस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे? बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
sarkari-yojna तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'कर्नाटक को एक भी ईंट रखने से रोके मोदी सरकार', मेकेदातु बांध पर शिवकुमार की मांग पर भड़के मणिकम

अमित कुमार (Amit Kumar)
अमित कुमार (Amit Kumar) वरिष्ठ सरकारी योजना एवं नीति विश्लेषक
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 06:04 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'कर्नाटक को एक भी ईंट रखने से रोके मोदी सरकार', मेकेदातु बांध पर शिवकुमार की मांग पर भड़के मणिकम
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार द्वारा मेकेदातु बांध परियोजना के लिए केंद्र से अनुमति मांगने पर तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने कड़ी आपत्ति जताई है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार द्वारा मेकेदातु बांध परियोजना के लिए केंद्र से अनुमति मांगने पर तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने कड़ी आपत्ति जताई है।
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
  • जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध को लेकर कांग्रेस में कलह मच गई है। कर्नाटक और तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं के बीच इस मुद्दे पर चल रही खींचतान अब खुले राजनीतिक संघर्ष के रूप में सामने आ गई है।

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध को लेकर कांग्रेस में कलह मच गई है। कर्नाटक और तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं के बीच इस मुद्दे पर चल रही खींचतान अब खुले राजनीतिक संघर्ष के रूप में सामने आ गई है।

पिछले दिनों कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने इस बांध परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा जल्द अनुमति की प्रक्रिया पूरी करने की मांग रखी थी। इस पर तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने इस परियोजना को न सिर्फ गैर-कानूनी और संघवाद के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया, बल्कि दो टूक कह दिया कि इसे पूरी नहीं होने देंगे और किसी भी हद तक संघर्ष करेंगे।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

मणिकम टैगोर ने एक्स पर लिखा-यह अत्यंत निंदनीय है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मैसुरु में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में कहा कि मेकेदातु में बांध के निर्माण को कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने केंद्र सरकार को इसके लिए अपनी अंतिम मंजूरी देने का अनुरोध किया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री का यह अड़ियल रवैया सुप्रीम कोर्ट के फैसले और कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण के अंतिम निर्णय का खुला उल्लंघन है। टैगोर ने इसे संघवाद के खिलाफ और तमिलनाडु के किसानों की आजीविका को नष्ट करने वाला करार दिया। कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

उन्होंने तर्क दिया कि चूंकि कावेरी नदी जल बंटवारे की व्यवस्था में तमिलनाडु एक निचला तटवर्ती राज्य है, इसलिए कर्नाटक ऐसी कोई भी परियोजना एकतरफा तरीके से लागू नहीं कर सकता, जो हमारे अधिकारों को प्रभावित करता हो। केंद्र सरकार को निचले बहाव वाले राज्यों की सहमति के बिना मेकेदातु बांध बनाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

तमिलनाडु की सहमति के बिना मेकेदातु परियोजना को मंजूरी देना न केवल गैर-कानूनी होगा, बल्कि इससे डेल्टा जिलों के किसानों के जीवन पर भी बहुत बुरा असर पड़ेगा। मोदी सरकार का यह कर्तव्य है कि वह कर्नाटक को मेकेदातु में एक भी ईंट रखने से रोके।

उन्होंने संकल्प लिया कि तमिलनाडु कांग्रेस की ओर से हम इस परियोजना को कभी नहीं पूरी होने देंगे। अपने राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक संघर्ष करेंगे। कावेरी के अधिकारों के लिए तमिलनाडु हमेशा एकजुट रहेगा। राज्य के हितों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए हम बिना किसी समझौते के अपनी आवाज पूरी मजबूती से उठाते रहेंगे।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
अमित कुमार (Amit Kumar)

अमित कुमार (Amit Kumar)

| 8+ वर्ष पत्रकारिता अनुभव

वरिष्ठ सरकारी योजना एवं नीति विश्लेषक • नई दिल्ली ब्यूरो

अमित कुमार केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) और सार्वजनिक नीतियों पर 8 वर्षों से जमीनी रिपोर्टिंग कर रहे हैं। वे जटिल नियमों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में समझाने के विशेषज्ञ हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें