कर्नाटक के मांड्या में एक महिला जिसे मृत मान लिया गया था, वह सात साल बाद जिंदा मिली है, जबकि उसकी हत्या के आरोप में एक युवक को ढाई साल जेल में बिताने पड़े।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- कर्नाटक के मांड्या में एक महिला जिसे मृत मान लिया गया था, वह सात साल बाद जिंदा मिली है, जबकि ...और पढ़ें
- मांड्या में मृत मानी गई महिला 7 साल बाद मिली जिंदा
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
मांड्या में मृत मानी गई महिला 7 साल बाद मिली जिंदा
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के मांड्या जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला जिसे मृत मान लिया गया था वह सात साल बाद जिंदा मिली है। जिंदा मिली इस महिला की हत्या के आरोप में एक युवक को 2 साल से ज्यादा जेल में रहना पड़ा।
इस मामले के सामने आने के बाद दोबारा जांच के आदेश दिए गए हैं।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
यह घटना 3 जुलाई 2019 की है। मांड्या के पांडवपुरा इलाके की रहने वाली मंजू, अपनी मर्जी के खिलाफ शादी तय किए जाने से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। बस स्टैंड पर उसने अपने प्रेमी के पास जाने से पहले घर पर फोन करने के लिए राजेश नाम के एक युवक से उसका मोबाइल मांगा था।
जब मंजू वापस नहीं लौटी, तो उसके पिता नागराजू ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि मंजू की आखिरी कॉल राजेश के नंबर पर थी। हालांकि, 2021 में इस केस को अनसुलझा मानकर बंद कर दिया गया था।
लेकिन 11 अगस्त 2021 को नागराजू ने दो अन्य व्यक्तियों के बयानों के आधार पर नई शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि राजेश ने मंजू का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को कावेरी नदी में फेंक दिया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। तत्कालीच जांच अधिकारी, इंस्पेक्टर प्रभाकर , ने बिना किसी शव या पुख्ता सबूत के राजेश को गिरफ्तार कर लिया। गवाहों के बयानों और कथित कबूलनामे के आधार पर चार्जशीट दाखिल कर दी गई। इस झूठे मामले में राजेश को ढाई साल तक जेल की हवा खानी पड़ी, जिसके बाद उसे जमानत मिली।
जमानत पर बाहर आने के बाद भी राजेश अपनी बेगुनाही की लड़ाई लड़ता रहा। उसकी कानूनी टीम ने खुद अपने स्तर पर छीनबीन की और मांड्या के नागमंगल इलाके के पास मंजू को ढूंढ निकाला, जो वहां अपने पति के साथ रह रही थी।