LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

कर्नाटक: पीएम मोदी के काफिले में शामिल हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, मैसूर में ही फंसा रहा विमान

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 11:01 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

कर्नाटक: पीएम मोदी के काफिले में शामिल हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, मैसूर में ही फंसा रहा विमान
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्नाटक यात्रा के दौरान उनके काफिले में शामिल एक वायु सेना हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उसे मैसूर के जयाचमराजा वाडियार हेलीपैड पर रोकना पड़ा।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्नाटक यात्रा के दौरान उनके काफिले में शामिल एक वायु सेना हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ ...और पढ़ें
  • पीएम मोदी के काफिले का हेलीकॉप्टर मैसूर में तकनीकी खराबी के कारण रुका
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

पीएम मोदी के काफिले का हेलीकॉप्टर मैसूर में तकनीकी खराबी के कारण रुका

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेल्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्नाटक यात्रा के दौरान उनके काफिले में शामिल वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण शुक्रवार को उसे ललित महल के पास जयाचमराजा वाडियार हेलीपैड पर ही रोकना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के काफिले के लिए वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टर मैसूर पहुंचे थे। जब प्रधानमंत्री मोदी अपना निर्धारित कार्यक्रम पूरा कर वहां से रवाना होने वाले थे, ठीक उसी वक्त एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आ गई।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस खराबी के बाद प्रधानमंत्री और उनके काफिले के अन्य सदस्य बाकी बचे दो सुरक्षित हेलीकॉप्टरों के जरिए अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए, जबकि तकनीकी खराबी वाला हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर ही खड़ा रहा।

इस बीच, स्थानीय पुलिस ने हेलीपैड के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है और खराब हुए हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए वहां सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा इंतजामों के तहत मैसूर नगर निगम के कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात किया गया है।

हालांकि, हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की असल वजह क्या थी और यह दोबारा उड़ान भरने के लिए कब तक तैयार होगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस घटना से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रशांति कुटीरम स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत की। इसके अलावा उन्होंने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और तवारेकेरे से IIM बैंगलोर स्टेशन तक मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर उसमें सफर भी किया।

कर्नाटक के अपने सभी कार्यक्रम संपन्न करने के बाद पीएम मोदी गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने बनासकांठा जिले के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें