LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

किड्स ट्रिप: इस बाल दिवस बच्चों को गिफ्ट में दें घूमने का मौका! जानिए क्यों तेजी से बढ़ रहा है

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: शुक्र, 13 नव॰ 2026, 10:02 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

किड्स ट्रिप: इस बाल दिवस बच्चों को गिफ्ट में दें घूमने का मौका! जानिए क्यों तेजी से बढ़ रहा है
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

Kids-Friendly Travel 2026: बाल दिवस पर बच्चों को खिलौनों की जगह ट्रैवल का तोहफा दें। जानिए 2026 में क्यों बढ़ रहा किड्स-फ्रेंडली फैमिली ट्रैवल का ट्रेंड।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • Children's Day Travel: बाल दिवस का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, नए खिलौनों की खुशी और स्कूल में होने वाले रंगारंग कार्यक्रम याद आने लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस बाल दिवस बच्चों को ऐसा तोहफा दिया जाए, जिसे वे बड़े होने के बाद भी याद रखें? जी हां, इस बार महंगे खिलौनों और गैजेट्स की जगह बच्चों को घूमने का मौका देना एक शानदार विकल्प हो सकता है। आज के डिजिटल दौर में जहां बच्चों का काफी समय मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम में बीत रहा है, वहीं परिवारों के बीच ऐसी छुट्टियों की अहमियत बढ़ रही है, जहां बच्चे प्रकृति को करीब से देख सकें, नई जगहों को समझ सकें और परिवार के साथ यादगार पल बिता सकें। साल 2026 में फैमिली ट्रैवल का अंदाज भी बदलता दिखाई दे रहा है। अब परिवार केवल घूमने के लिए जगह नहीं चुन रहे, बल्कि ऐसी यात्राओं को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनमें बच्चों के लिए सीखने, खेलने और कुछ नया अनुभव करने का मौका हो। इस बाल दिवस बच्चों के लिए एक छोटी-सी ट्रिप प्लान करना उनके बचपन की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल हो सकता है। बच्चों के साथ घूमने का क्यों बढ़ रहा है क्रेज? अब फैमिली वेकेशन का मतलब सिर्फ होटल में रुकना या मशहूर पर्यटन स्थलों की तस्वीरें लेना नहीं रह गया है। माता-पिता चाहते हैं कि बच्चों को यात्रा के दौरान कुछ नया सीखने और समझने का अवसर मिले। 2026 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अलग-अलग पीढ़ियों के सदस्यों और बच्चों के साथ घरेलू यात्राओं में दिलचस्पी बढ़ी है। रिपोर्ट में पांच या उससे अधिक सदस्यों वाले ऐसे समूहों की स्टे सर्च में सालाना 55 प्रतिशत से अधिक वृद्धि बताई गई है, जिनमें कम से कम एक बच्चा या शिशु शामिल है। 1
  • पहाड़ों की सैर से मिलेगा प्रकृति को समझने का मौका बच्चों को पहाड़ों पर ले जाना एक शानदार अनुभव हो सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर जैसी जगहों पर बच्चे हरियाली, नदियों, पहाड़ों और बदलते मौसम को करीब से देख सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता उन्हें किताबों में पढ़ी बातों को वास्तविक जीवन में समझने का मौका देती है। 2
  • जंगल सफारी और नेचर ट्रिप बन सकती है यादगार बच्चों को जानवरों और पक्षियों की दुनिया हमेशा आकर्षित करती है। ऐसे में परिवार के साथ किसी सुरक्षित और अधिकृत नेचर पार्क या वाइल्डलाइफ सेंचुरी की यात्रा रोमांचक हो सकती है। रणथंभौर, जिम कॉर्बेट और काजीरंगा जैसे स्थान बच्चों को वन्यजीवों के बारे में जानने का अवसर देते हैं। सफारी हमेशा निर्धारित नियमों और उम्र संबंधी दिशानिर्देशों के अनुसार ही करें। 3

पहाड़ों की सैर से मिलेगा प्रकृति को समझने का मौका बच्चों को पहाड़ों पर ले जाना एक शानदार अनुभव हो सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर जैसी जगहों पर बच्चे हरियाली, नदियों, पहाड़ों और बदलते मौसम को करीब से देख सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता उन्हें किताबों में पढ़ी बातों को वास्तविक जीवन में समझने का मौका देती है। 2

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जंगल सफारी और नेचर ट्रिप बन सकती है यादगार बच्चों को जानवरों और पक्षियों की दुनिया हमेशा आकर्षित करती है। ऐसे में परिवार के साथ किसी सुरक्षित और अधिकृत नेचर पार्क या वाइल्डलाइफ सेंचुरी की यात्रा रोमांचक हो सकती है। रणथंभौर, जिम कॉर्बेट और काजीरंगा जैसे स्थान बच्चों को वन्यजीवों के बारे में जानने का अवसर देते हैं। सफारी हमेशा निर्धारित नियमों और उम्र संबंधी दिशानिर्देशों के अनुसार ही करें। 3

गांव की यात्रा से समझेंगे असली जिंदगी इस बाल दिवस बच्चों को किसी गांव की सैर भी कराई जा सकती है। खेत, मिट्टी, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और पारंपरिक खानपान उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव हो सकते हैं। बच्चे समझ पाएंगे कि खाना खेतों तक कैसे पहुंचता है और ग्रामीण जीवन किस तरह चलता है। 4

नो-स्क्रीन ट्रैवल बनेगा नई पसंद छुट्टियों के दौरान कुछ समय मोबाइल और टैबलेट से दूर रहना बच्चों के लिए अच्छा अनुभव हो सकता है। परिवार साथ बैठकर खेल सकता है, कहानियां सुना सकता है और नई जगहों को एक्सप्लोर कर सकता है। इसे स्क्रीन फ्री फैमिली वेकेशन कहा जा रहा है।  5

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

बच्चों को भी बनाने दें ट्रिप का प्लान फैमिली ट्रिप को और दिलचस्प बनाने के लिए बच्चों को भी अपनी पसंद बताने का मौका दें। उनसे पूछें कि उन्हें पहाड़ पसंद हैं, समुद्र किनारा या जंगल। उनकी उम्र और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुछ फैसलों में शामिल करें। इससे यात्रा उनके लिए और भी खास बन सकती है। इस बाल दिवस बच्चों को दें यादों का तोहफा बचपन जिंदगी का ऐसा दौर है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता। महंगे खिलौने कुछ समय बाद पुराने पड़ सकते हैं, लेकिन परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पल हमेशा याद रहते हैं। इसलिए इस बाल दिवस बच्चों के लिए एक छोटी-सी ट्रिप जरूर प्लान करें। जरूरी नहीं कि इसके लिए किसी महंगे पर्यटन स्थल पर जाना पड़े। आसपास का कोई पार्क, झील, म्यूजियम या प्रकृति से जुड़ी जगह भी बच्चों के लिए शानदार अनुभव बन सकती है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें