LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

CCTV के अलावा घर की सुरक्षा के लिए हैं ये स्मार्ट ऑप्शन, कितने कारगर हैं होम सिक्योरिटी गैजेट्स?

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 08:30 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

CCTV के अलावा घर की सुरक्षा के लिए हैं ये स्मार्ट ऑप्शन, कितने कारगर हैं होम सिक्योरिटी गैजेट्स?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

स्मार्ट डोर लॉक, वीडियो डोरबेल, मोशन सेंसर, सीसीटीवी कैमरा और स्मार्ट अलार्म के जरिये आधुनिक तकनीक ने घरों की सुरक्षा को पुख्ता किया है। साथ ही, शहरी और व्यस्त जीवनशैली वाले परिवारों को घर से दूर रहने पर भी सुरक्षा चिंता से मुक्त कर दिया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • स्मार्ट डोर लॉक, वीडियो डोरबेल, मोशन सेंसर, सीसीटीवी कैमरा और स्मार्ट अलार्म के जरिये आधुनिक तकनीक ने घरों की सुरक्षा ...और पढ़ें
  • आधुनिक होम सिक्योरिटी डिवाइस: घर की सुरक्षा और सुकून का नया तरीका
  • आधुनिक होम सिक्योरिटी डिवाइस घर की सुरक्षा के लिए अनिवार्य।

आधुनिक होम सिक्योरिटी डिवाइस: घर की सुरक्षा और सुकून का नया तरीका

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

आधुनिक होम सिक्योरिटी डिवाइस घर की सुरक्षा के लिए अनिवार्य।

स्मार्ट लॉक, सीसीटीवी, वीडियो डोरबेल देते हैं एकीकृत सुरक्षा।

गोपनीयता और साइबर सुरक्षा का ध्यान रखना भी है जरूरी।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

ब्रह्मानंद मिश्र, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ में अक्सर लोगों को घर से दूर समय बिताना पड़ता है। काम के सिलसिले में यात्रा करना, परिवार के साथ बाहर छुट्टियां मनाना स्वाभाविक है, पर घर में बच्चों या बुजुर्गों की देखरेख भी जरूरी है। ऐसे में एक भरोसेमंद होम सिक्योरिटी सिस्टम आपको सुरक्षा चिंताओं से पूरी तरह मुक्त रहता है। पारंपरिक ताले, गेट और सुरक्षा गार्ड की भूमिका आज भी अहम हैं, पर आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए ये पर्याप्त नहीं होते। वहीं, होम सिक्योरिटी डिवाइस (घर की सुरक्षा के उपकरण) आपको सुरक्षा और सुकून का एहसास देते हैं।

स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे और वीडियो डोरबेल से लेकर मोशन सेंसर, स्मार्ट लाक और एडवांस अलार्म सिस्टम तक, तकनीक ने निगरानी का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। ये उपकरण विलासिता की चीज नहीं हैं, बल्कि आधुनिक होम सिक्योरिटी के लिए अनिवार्य बनते जा रहे हैं। खासकर, शहरी रिहायशी इलाकों, अपार्टमेंट कांप्लेक्स और स्वतंत्र घरों की सुरक्षा चुनौतियां अलग होती हैं। बिना अनुमति घर में घुसना, पार्सल चोरी होना, संदिग्ध गतिविधियां और अचानक आने वाली आपातकालीन स्थितियां चिंता का कारण बन सकती हैं। ऐसे में ये डिवाइसेज लगातार निगरानी, तुरंत अलर्ट और घर पर बेहतर नियंत्रण देकर इन चुनौतियों से निपटने में मदद करते हैं। तकनीक का इस्तेमाल करके आप कहीं से भी अपने घर से जुड़े रह सकते हैं।

आधुनिक होम सिक्योरिटी तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यह कई सुरक्षा सुविधाओं को एक साथ मिलाकर इंटीग्रेटेड सिस्टम (एकीकृत प्रणाली) बनाती है। हर उपकरण का अपना एक खास काम होता है, जो एक सुरक्षित और बेहतर ढंग से प्रबंधित माहौल बनाने में मदद करता है।

इससे हर जगह चाबियां साथ रखने की झंझट खत्म हो जाती है। आजकल ज्यादातर स्मार्ट लाक में फिंगरप्रिंट अनलॉक, पिन एक्सेस और एप सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इससे स्मार्ट डोर लॉक का इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाता है। अपार्टमेंट में रहने वाले परिवारों के लिए यह और भी उपयोगी है, जहां दिनभर घर के कई सदस्य आते-जाते रहते हैं। घर की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए यह एक बहुत ही व्यावहारिक अपग्रेड है।

घर की सुरक्षा के लिए यह सबसे जरूरी डिवाइस है। स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरे न केवल घर के अंदर, बल्कि बाहर भी आपकी सुरक्षा का खयाल रखते हैं। आधुनिक सिक्योरिटी कैमरों में नाइट विजन और रीप्ले जैसे फीचर्स उपयोगी साबित होते हैं। ज्यादातर शहरी भारतीय घरों में सिक्योरिटी कैमरे बहुत काम के साबित हो रहे हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

| 6+ वर्ष टेक रिपोर्टिंग

सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर • नोएडा ब्यूरो

रोहित शर्मा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रमुख टेक जर्नल्स में सैकड़ों गैजेट रिव्यूज और साइबर फ्रॉड अवेयरनेस गाइड्स लिखी हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें