हैदराबाद: गिग वर्कर्स की बाइक रैली में शामिल हुए राहुल, स्कूटी पर बैठकर पहुंचे; CM रेवंत रेड्डी भी रहे मौजूद- Rahul Gandhi joins bike rally of gig workers in Hyderabad arriving on scooter Find out what he said at rally
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को हैदराबाद में गिग वर्कर्स की बाइक रैली में शामिल हुए। इस दौरान वह एक गिग वर्कर की स्कूटी पर पीछे बैठकर रैली में पहुंचे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी बाइक रैली में शामिल हुए। हैदराबाद में आयोजित यह बाइक रैली शिल्पाकला वेदिका से शुरू हुई। राहुल गांधी ने नोवोटेल के पास गिग वर्कर्स को संबोधित किया। वह भारत समिट 2026 में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात हैदराबाद पहुंचे थे और नोवोटेल होटल में ठहरे हुए थे। हैदराबाद पहुंचने पर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, अन्य मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। रैली से पहले नोवोटेल होटल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा रैली में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले नोवोटेल होटल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। हाई-प्रोफाइल सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत डॉग स्क्वॉड ने पूरे इलाके की जांच की। इसके साथ ही वाहनों की आवाजाही पर भी कड़ी नजर रखी गई। गिग वर्कर्स के साथ खड़ी है कांग्रेस: सचिन सावंत इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन एम
- सावंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के निचले तबके के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के निचले तबके के लोगों के साथ रही है। चुनाव प्रचार और चुनावी घोषणापत्र में हमने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना हमारी प्रतिबद्धता है। हम अपने वादे पूरे करते हैं; हम 'जुमलों' में विश्वास नहीं करते।' फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा को घेरा राहुल गांधी की ओर से लगाए गए फोन टैपिंग के आरोपों पर सचिन एम
- सावंत ने भाजपा पर ऐसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में पेगासस विवाद का भी जिक्र किया। सावंत ने सवाल उठाते हुए कहा, "यह भाजपा का काम करने का तरीका है। यह कोई नई बात नहीं है। ऐसा महाराष्ट्र में भी हो चुका है। वह घोटाला सबके सामने था। यह कोई आरोप नहीं, बल्कि सच है। वे इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहते हैं। पेगासस क्या था?" तेलंगाना के मंत्री विवेक वेंकटस्वामी ने भी फोन टैपिंग को लेकर राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने दावा किया कि TRS और BRS के शासनकाल के दौरान उन्हें भी निगरानी का सामना करना पड़ा था। वेंकटस्वामी ने कहा, 'मुझे लगता है कि राहुल जी ने बहुत अहम बात कही है। अब आप पता लगा सकते हैं कि आपका फोन टैप हो रहा है या नहीं। मैंने TRS और BRS के शासनकाल के दौरान भी ऐसा ही देखा था। मेरा फोन ट्रैक किया जाता था और मुझे अक्सर फेसटाइम से ऐसे मैसेज मिलते थे, जिनमें बताया जाता था कि मेरे फोन पर निगरानी रखी जा रही है।' राहुल गांधी को भी मिले होंगे निगरानी से जुड़े नोटिफिकेशन: विवेक तेलंगाना के मंत्री ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि राहुल गांधी को भी फोन कंपनियों की ओर से कथित फोन टैपिंग को लेकर इसी तरह के नोटिफिकेशन मिले होंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि राहुल जी को भी फोन कंपनियों से ऐसे मैसेज मिले होंगे, जिनमें उन्हें बताया गया होगा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है।' ये भी पढ़ें: छठ पूजा और शादियों में घर जाना हुआ महंगा: 15 दिन में 50% तक बढ़े दाम; सीटीआई ने सरकार से मांगी किराए की कैप पीएम मोदी पर फोन टैपिंग कराने का लगाया था आरोप इससे पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार उन पर निगरानी रख रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका फोन टैप करवाने का आरोप लगाया था।
सावंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के निचले तबके के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के निचले तबके के लोगों के साथ रही है। चुनाव प्रचार और चुनावी घोषणापत्र में हमने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना हमारी प्रतिबद्धता है। हम अपने वादे पूरे करते हैं; हम 'जुमलों' में विश्वास नहीं करते।' फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा को घेरा राहुल गांधी की ओर से लगाए गए फोन टैपिंग के आरोपों पर सचिन एम
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
सावंत ने भाजपा पर ऐसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में पेगासस विवाद का भी जिक्र किया। सावंत ने सवाल उठाते हुए कहा, "यह भाजपा का काम करने का तरीका है। यह कोई नई बात नहीं है। ऐसा महाराष्ट्र में भी हो चुका है। वह घोटाला सबके सामने था। यह कोई आरोप नहीं, बल्कि सच है। वे इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहते हैं। पेगासस क्या था?" तेलंगाना के मंत्री विवेक वेंकटस्वामी ने भी फोन टैपिंग को लेकर राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने दावा किया कि TRS और BRS के शासनकाल के दौरान उन्हें भी निगरानी का सामना करना पड़ा था। वेंकटस्वामी ने कहा, 'मुझे लगता है कि राहुल जी ने बहुत अहम बात कही है। अब आप पता लगा सकते हैं कि आपका फोन टैप हो रहा है या नहीं। मैंने TRS और BRS के शासनकाल के दौरान भी ऐसा ही देखा था। मेरा फोन ट्रैक किया जाता था और मुझे अक्सर फेसटाइम से ऐसे मैसेज मिलते थे, जिनमें बताया जाता था कि मेरे फोन पर निगरानी रखी जा रही है।' राहुल गांधी को भी मिले होंगे निगरानी से जुड़े नोटिफिकेशन: विवेक तेलंगाना के मंत्री ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि राहुल गांधी को भी फोन कंपनियों की ओर से कथित फोन टैपिंग को लेकर इसी तरह के नोटिफिकेशन मिले होंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि राहुल जी को भी फोन कंपनियों से ऐसे मैसेज मिले होंगे, जिनमें उन्हें बताया गया होगा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है।' ये भी पढ़ें: छठ पूजा और शादियों में घर जाना हुआ महंगा: 15 दिन में 50% तक बढ़े दाम; सीटीआई ने सरकार से मांगी किराए की कैप पीएम मोदी पर फोन टैपिंग कराने का लगाया था आरोप इससे पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार उन पर निगरानी रख रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका फोन टैप करवाने का आरोप लगाया था।