LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

मध्य प्रदेश के स्मारकों से नरवर किले की तोप सहित अब तक 142 धरोहर चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करों से जुड़े तार

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 12:04 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

मध्य प्रदेश के स्मारकों से नरवर किले की तोप सहित अब तक 142 धरोहर चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करों से जुड़े तार
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

मध्य प्रदेश के गुना, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, भिंड, विदिशा, रायसेन, कटनी, खंडवा, सतना, दमोह और बड़वानी जिलों के मंदिरों से शिवलिंग, विष्णु और गणेश प्रतिमाएं, जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां, यक्ष प्रतिमाएं और मंदिरों के स्थापत्य हिस्से भी चोरी किए जा चुके हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • मध्य प्रदेश के गुना, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, भिंड, विदिशा, रायसेन, कटनी, खंडवा, सतना, दमोह और बड़वानी जिलों के मंदिरों से ...और पढ़ें
  • नरवर किले की तोप सहित मप्र के स्मारकों से अब तक 142 पुरावशेष चोरी
  • देश से 488 धरोहरों की चोरी में अंतरराष्ट्रीय तस्करी का नेटवर्क भी आया सामने

नरवर किले की तोप सहित मप्र के स्मारकों से अब तक 142 पुरावशेष चोरी

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

देश से 488 धरोहरों की चोरी में अंतरराष्ट्रीय तस्करी का नेटवर्क भी आया सामने

सुभाष कपूर के न्यूयार्क स्थित गोदाम से बरामद हुई थी भरहुत यक्षी की प्रतिमा

जेएनएन, भोपाल। देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षित स्मारकों से प्राचीन मूर्तियां, शिल्प, शिलालेख, धातु की कलाकृतियां और स्थापत्य के ऐतिहासिक हिस्सों की चोरी के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

वर्ष 1960 से अब तक चोरी हुए 488 पुरावशेषों में 142 यानी 29.1 प्रतिशत मध्य प्रदेश के हैं। जबकि राजस्थान से 91 और उत्तर प्रदेश से 86 पुरावशेष चोरी हुए हैं। यह जानकारी एएसआइ की एक रिपोर्ट में सामने आई है। चोरी की गई अधिकतर धरोहरें अब तक बरामद नहीं हो सकी हैं।

प्रदेश के गुना, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, भिंड, विदिशा, रायसेन, कटनी, खंडवा, सतना, दमोह और बड़वानी जिलों के मंदिरों से शिवलिंग, विष्णु और गणेश प्रतिमाएं, जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां, यक्ष प्रतिमाएं और मंदिरों के स्थापत्य हिस्से भी चोरी किए जा चुके हैं।

ताजा मामला जुलाई 2026 में शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी 3.5 टन वजनी तोप की चोरी का है। पुलिस की जांच में यह तो पता लग गया कि यह तोप चोरी करके राजस्थान ले जाई गई, लेकिन उसे बरामद अभी भी नहीं किया जा सका है।

मध्य प्रदेश से धरोहरों की चोरी में अंतरराष्ट्रीय तस्करी का नेटवर्क भी सामने आया। कटनी से 2006 में चोरी हुई करीब 2200 साल पुरानी भरहुत यक्षी को अमेरिका में करीब 80 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी थी।

इसे 2011 में कारोबारी सुभाष कपूर के न्यूयार्क स्थित गोदाम से बरामद किया गया था। बाद में सुभाष कपूर को जर्मनी से गिरफ्तार किया गया। वह तिरुचि (तमिलनाडु) की केंद्रीय जेल में है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें