महादेव सट्टा मामले में सीबीआई ने शुक्रवार सुबह समता कालोनी निवासी मोहित सोमानी के घर दबिश देकर करीब दो घंटे तक जांच की। टीम दस्तावेज आदि जब्त कर ले गई।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- महादेव सट्टा मामले में सीबीआई ने शुक्रवार सुबह समता कालोनी निवासी मोहित सोमानी के घर दबिश देकर करीब दो घंटे तक जांच की। टीम दस्तावेज आदि जब्त कर ले गई।
- महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)
- आरोपित पैनल के माध्यम से ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क करता था संचालित
महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
आरोपित पैनल के माध्यम से ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क करता था संचालित
महासमुंद जिले में एक कारोबारी के घर जांच एजेंसी ने देर शाम दी दबिश
जेएनएन, रायपुर। महादेव सट्टा मामले में सीबीआइ ने शुक्रवार सुबह समता कालोनी निवासी मोहित सोमानी के घर दबिश देकर करीब दो घंटे तक जांच की। टीम दस्तावेज आदि जब्त कर ले गई।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
जांच एजेंसियों के अनुसार, मोहित महादेव सट्टे के प्रमोटरों से जुड़ा रहा है। आरोप है कि उसने 35 लाख रुपये में सट्टा पैनल खरीदा था और महादेव 364 पैनल के माध्यम से आनलाइन बेटिंग नेटवर्क संचालित करता था।
मोहित को नवंबर 2024 में रायपुर पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन इलाके और रायगढ़ पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। वह रायगढ़ जेल में बंद है।
सीबीआई की दूसरी टीम ने महासमुंद जिले में कारोबारी राधेश्याम अग्रवाल के घर दबिश दी। देर शाम तक कार्रवाई चली। सोना और नकली नोट छापे जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई किए जाने की जानकारी है। हालांकि, सीबीआइ ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
महादेव सट्टा मामले के मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर से अब ईडी मनी लांड्रिंग, हवाला के माध्यम से हुए लेन-देन और अवैध वित्तीय नेटवर्क को लेकर पूछताछ करेगी। शुक्रवार को विशेष अदालत में लंबी बहस के बाद सौरभ की सात दिन की रिमांड स्वीकृत की गई।
आठ दिन की सीबीआई रिमांड पूरी होने के बाद सौरभ को बुधवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान ईडी ने उसे अपनी हिरासत में लेने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अदालत ने उसे स्वीकार नहीं किया।