भारतीय वायु सेना के एक विंग कमांडर ने हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंट को भारत की युद्ध योजनाओं, लेह एयरबेस की क्षमताओं और ड्रोन युद्ध से जुड़ी संवेदनशील जानकारी दी।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- भारतीय वायु सेना के एक विंग कमांडर ने हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंट को भारत की युद्ध योजनाओं, ...और पढ़ें
- विंग कमांडर ने पाकिस्तानी जासूस को दी गोपनीय जानकारी (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)
- विंग कमांडर ने हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सैन्य जानकारी दी
विंग कमांडर ने पाकिस्तानी जासूस को दी गोपनीय जानकारी (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
विंग कमांडर ने हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सैन्य जानकारी दी
लेह एयरबेस की परिचालन क्षमताओं और ड्रोन युद्ध की जानकारी साझा की
दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (IAF) के एक कार्यरत विंग कमांडर ने हनीट्रैप में फंसकर भारत की युद्ध योजनाओं, लेह एयरबेस की परिचालन क्षमताओं और ड्रोन युद्ध से जुड़ी अति-संवेदनशील जानकारी एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को सौंप दी।
यह खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में हुआ है कि इसके बदले पाक एजेंट ने अधिकारी को एक महिला की आपत्तिजनक (न्यूड) तस्वीरें भेजी थीं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस एजेंसी द्वारा पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल इस चार्जशीट में यह भी आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तानी हैंडलर ने अधिकारी को मैलवेयर (जासूसी सॉफ्टवेयर) भेजकर गोपनीय सैन्य जानकारी तक अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश की।
जांच में सामने आया है कि 30 मई को गिरफ्तार किया गया यह अधिकारी 12 जनवरी से 1 अप्रैल, 2026 के बीच उस महिला के संपर्क में था। आरोप है कि उसे यह निर्देश दिया गया था कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के मोबाइल फोन और लैपटॉप में यह सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करे, ताकि उनके डिवाइस से डेटा निकाला जा सके।
दिल्ली पुलिस द्वारा कोर्ट में चार्जसीट दाखिल कर दिया गया है, जिस पर अदालत द्वारा अभी संज्ञान लिया जाना बाकी है। इसके अलावा, पुलिस को फिलहाल सक्षम प्राधिकारी से आरोपी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने (अभियोजन) की आवश्यक मंजूरी भी नहीं मिली है।