Microsoft की कई सर्विसेज में आई ग्लोबल तकनीकी खराबी ने दुनियाभर के यूजर्स को परेशान कर दिया है। Outlook और Teams में दिक्कत के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कोई इसे ऑफिस से मिली छुट्टी बता रहा है तो कोई इसे नया वेलनेस प्रोग्राम कह रहा है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- Microsoft की कई सर्विसेज में आई ग्लोबल तकनीकी खराबी ने दुनियाभर के यूजर्स को परेशान कर दिया है। Outlook और Teams में दिक्कत के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कोई इसे ऑफिस से मिली छुट्टी बता रहा है तो कोई इसे नया वेलनेस प्रोग्राम कह रहा है।
It's called Outlook Maintenance Break. 💀 https://t.co/psSV6JfTUh— RakeshOnX (@ItsRakeshOnX) November 13, 2026 'अभी मजा आएगा ना भिड़ू' मीम ने भी खींचा ध्यान सोशल मीडिया पर एक और मीम लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें फिल्म गोलमाल का मशहूर डायलॉग 'अभी मजा आएगा ना भिड़ू' वाला मीम इस्तेमाल किया गया है। इसे माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक डाउन होने के बाद कर्मचारियों की खुशी से जोड़कर दिखाया गया है। वहीं, एक और मीम में आउटलुक डाउन होने पर ऑफिस में कर्मचारियों को डांस करते दिखाया गया है। इसके साथ लिखा है कि दो मिनट का मौन उन लोगों के लिए, जो आज ऑफिस नहीं आए। यानी घर बैठे कर्मचारियों ने काम से मिली इस अनचाही राहत का मौका गंवा दिया। Microsoft Outlook down hote hi employees: "Abhi maza aayega na bhidu!" 🍿 https://t.co/Z5LG9IZszY— RakeshOnX (@ItsRakeshOnX) November 13, 2026