मणिपुर के उखरुल जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो वाहनों पर गोलीबारी की, जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना राज्य में मई 2023 से जारी जातीय संघर्ष के बीच हुई है, जिसमें अब तक 300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- मणिपुर के उखरुल जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो वाहनों पर गोलीबारी की, जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों की ...और पढ़ें
- उखरुल जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो वाहनों पर की गोलीबारी।
- गोलीबारी में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर मौत।
उखरुल जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो वाहनों पर की गोलीबारी।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
गोलीबारी में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर मौत।
यह घटना मणिपुर के जारी जातीय संघर्ष के बीच हुई।
पीटीआई, इंफाल। मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने दो वाहनों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने ये जानकारी दी।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना इंफाल-उखरुल रोड पर 'न्यू हेवन' इलाके में हुई, जब हथियारबंद उग्रवादियों ने दो चार-पहिया वाहनों पर गोलियां चलाईं।
उन्होंने बताया कि दोनों कारों में सवार दो पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहनों की विंडशील्ड पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। इससे पहले कांगपोकपी के तापहोउ कुकी गांव और पड़ोसी सेनापति जिले के कैलेजंग के पास के इलाके में दो विरोधी गुटों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस दौरान 42 वर्षीय एक कुकी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो पुरुष घायल हो गए।
मणिपुर में, मई 2023 में घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक कम से कम 306 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इस संघर्ष में 49 लोग लापता और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस साल फरवरी से पहाड़ी जिलों में कुकी और नागा समुदायों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।