उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर आज़ाद और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने गठबंधन का एलान किया है. ओवैसी ने चंद्रशेखर को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित किया है.
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बात अब साफ़ हो गई है कि राज्य का चुनावी मुक़ाबला सिर्फ दो ध्रुवों तक सीमित नहीं रहने वाला
- भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन जहां आमने-सामने होंगे, वहीं अब एक नया राजनीतिक मोर्चा भी मैदान में उतर गया है
- बीते गुरुवार को लखनऊ में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने इस गठबंधन का एलान किया
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन जहां आमने-सामने होंगे, वहीं अब एक नया राजनीतिक मोर्चा भी मैदान में उतर गया है
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
बीते गुरुवार को लखनऊ में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने इस गठबंधन का एलान किया
ओवैसी ने चंद्रशेखर आज़ाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित किया है
साथ ही दोनों पार्टियां मिलकर यूपी की सभी 403 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगी
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
चंद्रशेखर आज़ाद के मुताबिक़, फ़िलहाल इस गठबंधन में दो पार्टियां हैं, लेकिन भविष्य में दूसरी पार्टियों के जुड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता
उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी साथ आने का न्योता दिया है
पर दोनों पार्टियां ये न्योता स्वीकार करें इसकी संभावना न के बराबर नज़र आती है
फिलहाल के लिए अगर इन दो पार्टियों के गठबंधन पर ही गौर करें तो ये दोनों ऐसे समुदायों की राजनीति करती हैं, जिनकी उत्तर प्रदेश की आबादी में हिस्सेदारी क़रीब 40 फ़ीसदी है
एक तरफ़ ओवैसी मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ बनाने की कोशिश करते रहे हैं, तो दूसरी तरफ़ चंद्रशेखर आज़ाद दलित राजनीति में अपनी जगह मज़बूत करने की कोशिश कर रहे हैं