सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गुजराती साथी' बताने पर हुई बहस पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि उनके और पीएम मोदी के बीच मतभेद राजनीतिक हैं, व्यक्तिगत नहीं और वे उनका सम्मान करते हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गुजराती साथी' बताने पर हुई बहस पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें
- सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी को बताया गुजराती दोस्त, छिड़ा राजनीतिक विवाद। (फाइल फोटो।)
- पित्रोदा ने पीएम मोदी को 'गुजराती साथी' कहा।
सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी को बताया गुजराती दोस्त, छिड़ा राजनीतिक विवाद। (फाइल फोटो।)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
पित्रोदा ने पीएम मोदी को 'गुजराती साथी' कहा।
मतभेद राजनीतिक, व्यक्तिगत नहीं, सम्मान करते हैं।
कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को सिरे से किया खारिज।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना गुजराती साथी बताया तो पीएम मोदी ने भी उन्हें दीपावली और गुजरात नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसको लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है।
अब पित्रोदा ने एक बार फिर से कहा है कि गुजराती साथी होने के नाते वह पीएम मोदी का सम्मान करते हैं। उनके बीच जो मतभेद हैं वह राजनीतिक हैं न कि व्यक्तिगत। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, "मैं नरेंद्र भाई को लंबे समय से जानता हूं, उनके प्रधानमंत्री बनने से भी पहले से। मैं तो उनके घर भी गया हूं। हम दोनों गुजराती हैं तो हमारा एक खास जुड़ाव है।"
दरअसल, सैम पित्रोदा लंबे समय से बीजेपी के निशाने पर रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी ने कांग्रेस पर देश को नुकसान पहुंचाने के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विदेशी दौरों में भी पित्रोदा अहम भूमिका निभाते रहे हैं, जिसे लेकर बीजेपी ने उन पर तीखे हमले किए हैं।
इस हफ्ते भी बीजेपी ने हाल के विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पित्रोदा और कांग्रेस पर निशाना साधा और विदेशी मिलीभगत का आरोप दोहराया। पित्रोदा ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया। कांग्रेस नेता 1984 के सिख दंगों पर अपनी टिप्पणी को लेकर भी बीजेपी के निशाने पर आ गए थे, जब उन्होंने कहा था, "40 साल पहले हुई किसी घटना पर हमें चर्चा क्यों करनी चाहिए?"
इस तमाम राजनीतिक खींचतान के बीच प्रधानमंत्री और पित्रोदा के बीच की आत्मीयता और एक-दूसरे की तारीफ करना चर्चा और अटकलों का विषय बन गया। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को दिवाली और गुजराती नव वर्ष के अवसर पर पित्रोदा को शुभकामनाएं दीं। यह चौंकाने वाली शुभकामना तब आई जब पित्रोदा ने प्रधानमंत्री को अपना गुजराती दोस्त बताया और कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर उन्हें प्रधानमंत्री से कोई दिक्कत नहीं है।