पाकिस्तान के कराची शहर में कभी कई गलियों, चौराहों और पार्कों के नाम हिंदू हस्तियों पर रखे गए थे. अब इन जगहों को किन नामों से जाना जाता है और इनका क्या हाल है? पढ़िए कराची से रशीद शकूर की यह ख़ास रिपोर्ट.
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- होश संभालने के बाद मैंने कराची को हमेशा ज़िंदगी से भरे शहर के रूप में देखा
- उसके शोर में भी एक व्यवस्था हुआ करती थी और सुकून का एहसास था
- अलग-अलग समुदायों, धार्मिक मान्यताओं और धर्मों से जुड़े होने के बावजूद लोगों में इंसानियत और एक-दूसरे के दुख-दर्द को समझने की भावना मिसाल हुआ करती थी
उसके शोर में भी एक व्यवस्था हुआ करती थी और सुकून का एहसास था
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
अलग-अलग समुदायों, धार्मिक मान्यताओं और धर्मों से जुड़े होने के बावजूद लोगों में इंसानियत और एक-दूसरे के दुख-दर्द को समझने की भावना मिसाल हुआ करती थी
अफ़सोस, आज अपनी ज़िंदगी के 65वें साल में जब मैं इस शहर को देखता हूं, तो हर तरफ़ अफ़रा-तफ़री और मायूसी दिखाई देती है
इसे संयोग कहिए कि मेरा बचपन और लड़कपन कराची के दो पुराने इलाक़ों, रणछोड़ लाइन और राम स्वामी में गुज़रा
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
आज भी इन इलाक़ों को इन्हीं नामों से पहचाना जाता है
यही नहीं, शहर की कई दूसरी सड़कें, गलियां और इलाक़े भी पुरानी पीढ़ी के लोगों की यादों में अपने पुराने नामों से ज़िंदा हैं
पाकिस्तान बनने से पहले इनमें से कई जगहों के नाम हिंदुओं के नाम पर रखे गए थे
हालांकि, पाकिस्तान बनने के बाद कई सड़कों और जगहों के हिंदू नाम आधिकारिक रूप से बदलकर मुस्लिम नाम रख दिए गए
कराची के ऐतिहासिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक इतिहास पर इक़बाल ए रहमान मांडविया, गुल हसन कलमती, उस्मान दमोहवी और अख़्तर बलोच ने कमाल का शोध किया है