LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

खूबसूरत यादों के साथ जिंदगी में आगे बढ़ें: अकेलेपन और उदासी से घिरा हो मन तो क्या करें?

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 11:03 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

खूबसूरत यादों के साथ जिंदगी में आगे बढ़ें: अकेलेपन और उदासी से घिरा हो मन तो क्या करें?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

खूबसूरत यादों के साथ जिंदगी में आगे बढ़ें: अकेलेपन और उदासी से घिरा हो मन तो क्या करें?

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • खूबसूरत यादों के साथ जिंदगी में आगे बढ़ें: अकेलेपन और उदासी से घिरा हो मन तो क्या करें?

साक्षी गुप्ता ने उन्हें कुछ यों सलाह दी : समझ सकती हूं कि इतने वर्षों तक जिस व्यक्ति के साथ आपने जिंदगी का हर सुख-दुख बांटा, उसके चले जाने के बाद जीवन में कितना खालीपन महसूस होता होगा। ऐसे में अकेलेपन का एहसास, उदास रहना और जीवन की सामान्य गतिविधियों में रुचि कम हो जाना बिल्कुल स्वाभाविक है। लेकिन, यह भी उतना ही जरूरी है कि जीवनसाथी को खोने के दुख से तुरंत उबरने या पहले की तरह सामान्य होने के लिए खुद पर अनावश्यक दबाव न डालें। इतने वर्षों का साथ अचानक छूट जाने के बाद मन को संभलने में वक्त लगता है। इसलिए अपनी भावनाओं को समझें, उन्हें स्वीकार करें और खुद को इस बदलाव के साथ तालमेल बिठाने के लिए पर्याप्त समय दें। दुख को स्वीकार करना ही उससे बाहर निकलने की पहली सीढ़ी है।   भावनाओं को स्वीकार करें : अगर जीवनसाथी की याद में आंखें भर आती हैं या रोने का मन करता है, तो खुद को रोकने की कोशिश न करें। मन में उठने वाली भावनाओं को खुलकर महसूस करें। कई बार किसी अपने से मन की बात साझा करने से भी दिल का बोझ हल्का हो जाता है। इसलिए, बच्चों, किसी करीबी रिश्तेदार या भरोसेमंद मित्र से अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात करें। यह न सोचें कि उम्र के इस पड़ाव पर आपको हर हाल में मजबूत बने रहना है।   छोटी गतिविधियों से दिनचर्या शुरू करें : अचानक अपनी पूरी दिनचर्या बदलने की कोशिश न करें। शुरुआत छोटे कदमों से करें। सुबह तय समय पर उठने, नहाने, अपने लिए चाय बनाने, सैर करने और समय पर भोजन करने जैसी गतिविधियां अपनाएं। दिन में कुछ समय अपनी पसंद के कामों के लिए निकालें। जैसे-पुराने गीत सुनना, अखबार पढ़ना, पौधों की देखभाल करना या धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होना। ये छोटी आदतें उद्देश्य और नियमितता वापस लाने में मदद करती हैं।    सामाजिक जुड़ाव बनाए रखें : अकेलेपन से निपटने का एक महत्वपूर्ण तरीका लोगों से जुड़े रहना है। यदि संभव हो, तो किसी वरिष्ठ नागरिक समूह, पार्क क्लब, पुस्तकालय या सामुदायिक गतिविधि का हिस्सा बनें। सप्ताह में किसी दिन खास मित्र से मिलना या मित्रों के साथ समय बिताना भी मन को सुकून दे सकता है।   नया उद्देश्य तलाशें : जीवन का कोई भी पड़ाव नए अर्थ और उद्देश्य की शुरुआत बन सकता है। आप अपने अनुभवों को युवा पीढ़ी के साथ साझा कर सकते हैं, बच्चों को पढ़ा सकते हैं, जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं या अपनी किसी पुरानी रुचि को दोबारा अपना सकते हैं। दूसरों के जीवन में सकारात्मक योगदान देने से आपको आत्मसंतुष्टि का अनुभव होगा।   अपना ख्याल रखें : नियमित नींद, संतुलित भोजन और संतुलित शारीरिक गतिविधि का ख्याल रखें। नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाते रहें। यदि कई सप्ताह तक उदासी बनी रहे, नींद या भूख प्रभावित हो, निराशा बढ़ती जाए, तो मनोचिकित्सक से परामर्श जरूर लें। पेशेवर सहायता लेना कमजोरी नहीं, बल्कि स्वयं के प्रति जिम्मेदारी है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें