LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'कुछ लोग संविधान और लोकतंत्र को अपनी जेब में समझते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 06:40 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'कुछ लोग संविधान और लोकतंत्र को अपनी जेब में समझते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

प्रधानमंत्री मोदी कहा, 'आजकल कुछ लोग अपनी जेब से संविधान निकालते हैं। उन्हें लगता है कि देश का संविधान और लोकतंत्र उनकी जेब में है। सत्ता से बाहर होने के बावजूद वे सत्ता के एक अलग ही नशे में रहते हैं। लेकिन जब यही लोग सत्ता में थे, तब उनका आचरण कैसा था?'

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • प्रधानमंत्री मोदी कहा, 'आजकल कुछ लोग अपनी जेब से संविधान निकालते हैं। उन्हें लगता है कि देश का संविधान और ...और पढ़ें
  • 'कुछ लोग संविधान और लोकतंत्र को अपनी जेब में समझते हैं', पीएम मोदी (फोटो- पीटीआई)
  • कृषि को आधुनिक और किसानों को सशक्त बनाए बिना विकसित भारत संभव नहीं

'कुछ लोग संविधान और लोकतंत्र को अपनी जेब में समझते हैं', पीएम मोदी (फोटो- पीटीआई)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

कृषि को आधुनिक और किसानों को सशक्त बनाए बिना विकसित भारत संभव नहीं

'भारत कृषि सम्मेलन' में कहा, 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए

एएनआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि देश का संविधान और लोकतंत्र उनकी जेब में है। उनका इशारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर था जो अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में संविधान की प्रति लेकर जाते हैं।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

एक मीडिया समूह के 'भारत कृषि सम्मेलन-2026' में प्रधानमंत्री मोदी कहा, 'आजकल कुछ लोग अपनी जेब से संविधान निकालते हैं। उन्हें लगता है कि देश का संविधान और लोकतंत्र उनकी जेब में है। सत्ता से बाहर होने के बावजूद वे सत्ता के एक अलग ही नशे में रहते हैं। लेकिन जब यही लोग सत्ता में थे, तब उनका आचरण कैसा था?'

उन्होंने बताया, 'अर्थव्यवस्था से जुड़ी एक रैंकिंग में गुजरात पहले स्थान पर था। उस समय मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। गुजरात को पहला स्थान देने वाली संस्था का नाम भारत के एक पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर था। उस समय दिल्ली में सत्ता की कुर्सी पर बैठे लोग गुजरात को मिला यह सम्मान पचा नहीं सके

। उन्होंने शोधकर्ताओं को बाकायदा निर्देश जारी किए कि कोई भी रिपोर्ट प्रकाशित करने से पहले उनसे अनुमति लेनी होगी। उस समय यही हकीकत थी और आज वही लोग सहिष्णुता और लोकतंत्र का पाठ पढ़ाते फिरते हैं।'

आजादी के बाद पहली बार चार प्रतिशत से पार गई कृषि विकास दरकृषि क्षेत्र के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दशक में भारत की कृषि विकास दर चार प्रतिशत से अधिक रही। आजादी के बाद यह ऐसा पहला दशक है जिसमें देश ने कृषि में यह विकास दर हासिल की।

प्रधानमंत्री ने गरीबी में, खासकर ग्रामीण इलाकों में आई कमी का भी उल्लेख किया और विश्व बैंक के एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि उसके मुताबिक भारत में 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें