मेसी की टीम को केरलम लाने का सपना पड़ा भारी?: पूर्व खेल मंत्री पर चलेगा भ्रष्टाचार का मुकदमा, जानें पूरा मामला
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना टीम को केरल लाने की नाकाम योजना अब भ्रष्टाचार जांच के घेरे में है। राज्यपाल ने पूर्व खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। एसआईटी ने कंपनी के चयन और कोच्चि के स्टेडियम से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच की है। आखिर इस आयोजन में क्या गड़बड़ी हुई? क्या अन्य जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई होगी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं..
- केरल में लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को लाने की योजना अब पूर्व खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान के लिए कानूनी मुश्किल बन गई है। कोच्चि में प्रस्तावित फुटबॉल मैच से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने अब्दुरहीमान के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह मामला उस योजना से जुड़ा है, जिसके तहत पिछली एलडीएफ सरकार के कार्यकाल में अर्जेंटीना की टीम को केरल बुलाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, यह आयोजन नहीं हो सका और अब इसकी प्रायोजन व्यवस्था से लेकर सरकारी सुविधाएं देने तक पर सवाल उठ रहे हैं।
- सरकार ने पूर्ववर्ती एलडीएफ सरकार पर क्या आरोप लगाए?
केरल में लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को लाने की योजना अब पूर्व खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान के लिए कानूनी मुश्किल बन गई है। कोच्चि में प्रस्तावित फुटबॉल मैच से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने अब्दुरहीमान के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह मामला उस योजना से जुड़ा है, जिसके तहत पिछली एलडीएफ सरकार के कार्यकाल में अर्जेंटीना की टीम को केरल बुलाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, यह आयोजन नहीं हो सका और अब इसकी प्रायोजन व्यवस्था से लेकर सरकारी सुविधाएं देने तक पर सवाल उठ रहे हैं।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
सरकार ने पूर्ववर्ती एलडीएफ सरकार पर क्या आरोप लगाए?
राज्य के खेल मंत्री ओ जे जनीश ने राज्यपाल की मंजूरी पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि अर्जेंटीना टीम के प्रस्तावित दौरे के नाम पर सरकारी मशीनरी और सरकार की छवि का इस्तेमाल धन जुटाने के लिए किया गया। उन्होंने पिछली एलडीएफ सरकार, तत्कालीन खेल मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर भी इस योजना का समर्थन करने का आरोप लगाया। जनीश के मुताबिक, विजयन ने कई बार भरोसा दिया था कि मेसी केरल आएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे आश्वासन किस आधार पर दिए गए थे। मंत्री ने यह भी कहा कि प्रायोजक कंपनी ने अर्जेंटीना टीम के साथ समझौता होने का दावा किया था, लेकिन पिछली सरकार के पास कथित अनुबंध का ब्योरा उपलब्ध नहीं था।