गुवाहाटी में पेट्रोलियम डीलरों ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के उत्पीड़न के खिलाफ 24 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद रखे, जिससे शहर में ईंधन संकट गहरा गया।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- गुवाहाटी में पेट्रोलियम डीलरों ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के उत्पीड़न के खिलाफ 24 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद रखे, जिससे शहर में ईंधन संकट गहरा गया।
- गुवाहाटी में पेट्रोल पंप बंद होने से गहराया ईंधन संकट (फोटो- ANI)
- गुवाहाटी में 24 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद रहे।
गुवाहाटी में पेट्रोल पंप बंद होने से गहराया ईंधन संकट (फोटो- ANI)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
गुवाहाटी में 24 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद रहे।
ईंधन संकट से वाहन चालक मेघालय की ओर बढ़े।
डीलरों ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के कथित उत्पीड़न और मनमाने फैसलों के खिलाफ पेट्रोलियम डीलरों ने पेट्रोल पंप बंद रखा। 24 घंटे के बंद से गुरुवार को पूरे गुवाहाटी में ईंधन संकट गहरा गया।
कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद रहने के कारण वाहन चालकों को मजबूरन पड़ोसी राज्य मेघालय का रुख करना पड़ा, जिससे सीमावर्ती पंपों पर भारी भीड़ और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
असम सीमा के पास मेघालय के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, और गुवाहाटी से राज्य की सीमा पार करके आने वाले वाहन चालकों की वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो गया।
दरअसल, गुवाहाटी में यह बंद 12 नवंबर की सुबह 6 बजे शुरू हुआ और 13 नवंबर की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। नॉर्थ ईस्ट इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (NEIPDA) की ग्रेटर गुवाहाटी इकाई ने 'नो परचेज, नो सेल' (न खरीदेंगे, न बेचेंगे) अभियान के तहत यह विरोध प्रदर्शन किया है।
उनका आरोप है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने मनमाने फैसले लिए हैं और वे डीलरों को परेशान कर रही हैं।