प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के दिवाली मिलन समारोह में मीडिया के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने 2001 की एक घटना सुनाई और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में मीडिया से सहयोग मांगा।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के दिवाली मिलन समारोह में मीडिया के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने 2001 की एक ...और पढ़ें
- पीएम मोदी ने सुनाया 2001 में पत्रकारों से बातचीत का अनुभव (फोटो- PTI)
- PM मोदी ने मीडिया के बदलते स्वरूप पर बात की।
पीएम मोदी ने सुनाया 2001 में पत्रकारों से बातचीत का अनुभव (फोटो- PTI)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
PM मोदी ने मीडिया के बदलते स्वरूप पर बात की।
2001 में महिला पत्रकारों ने CM बनने पर मिठाई मांगी।
2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में मीडिया से समर्थन।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया की बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा के दीवाली मिलन समारोह में कहा कि आजकल हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। 'जितने मुंह, उतनी बातें' का उल्लेख करते हुए उन्होंने जहां थोड़ी चुटकी ली, वहीं इन विविध विचारों की लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका को रेखांकित किया।
2001 की एक घटना याद करते हुए उन्होंने बताया कि उस समय पत्रकारों की एक महिला ब्रिगेड को उनके गुजरात का मुख्यमंत्री बनने की भनक लग गई थी और मिठाई खिलाने की मांग करते हुए उन्होंने गला ही पकड़ लिया था।
भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस मिलन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करने का जिक्र करते हुए कहा कि 2001 में पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं को ही पता था कि वह गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'एक दिन पत्रकारों का एक समूह मेरे कमरे में धड़धड़ाते हुए आ गया। आम तौर पर पत्रकार मेरे साथ ऐसा व्यवहार नहीं करते। लेकिन उस दिन वे सीधे अंदर आ गए। उस समय महिला पत्रकारों की एक ब्रिगेड हुआ करती थी। उनका काफी प्रभाव था। उन्होंने गला ही पकड़ लिया। बोलीं, मिठाई खिलाओ। मैंने पूछा कि मिठाई क्यों खिलानी है।
उन्होंने कहा कि आप गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं पता। उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें पता है और मैं झूठ बोल रहा हूं।' मोदी ने कहा, 'उस समय इस बारे में बहुत कम लोगों को पता था, लेकिन पत्रकारों के उस समूह को पहले ही जानकारी मिल गई थी। खैर, उनकी जानकारी सही थी, लेकिन मेरे लिए जवाब देना बहुत मुश्किल था।'