तमिलनाडु में एक महिला कलेक्टर को अश्लील व्हाट्सएप संदेश भेजने के आरोप में विपक्षी दलों अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने टीवीके विधायक सी. अरुल विग्नेश की गिरफ्तारी की मांग की है। विधायक ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- तमिलनाडु में एक महिला कलेक्टर को अश्लील व्हाट्सएप संदेश भेजने के आरोप में विपक्षी दलों अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने टीवीके ...और पढ़ें
- टीवीके विधायक की गिरफ्तारी पर अड़ा विपक्ष (स्क्रीनग्रैब- ANI)
- महिला कलेक्टर को अश्लील व्हाट्सएप संदेश भेजने का आरोप।
टीवीके विधायक की गिरफ्तारी पर अड़ा विपक्ष (स्क्रीनग्रैब- ANI)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
महिला कलेक्टर को अश्लील व्हाट्सएप संदेश भेजने का आरोप।
अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने विधायक की गिरफ्तारी मांगी।
टीवीके विधायक अरुल विग्नेश ने आरोपों को झूठा बताया।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में महिला कलेक्टर को कथित रूप से अश्लील वाट्सएप संदेश भेजने के मामले में विपक्षी दलों अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने सत्तारूढ़ टीवीके के कल्लाकुरिची से विधायक सी
अरुल विग्नेश को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विपक्षी दलों ने इस संबंध में गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों को औपचारिक अर्जियां देकर टीवीके के विरुद्ध दबाव बढ़ा दिया है। हालांकि, विग्नेश ने आरोप को झूठा बताया है।
अन्नाद्रमुक और द्रमुक दोनों ने मुख्यमंत्री सी
जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार पर अपना राजनीतिक दबाव बढ़ाते हुए विधायक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दोनों दलों ने बयानों और इंटरनेट मीडिया पोस्ट के जरिये आलोचना तक सीमित रहने के बजाय अब अधिक कड़े कदम उठाए हैं।