बेंगलुरु में मुहीज अहमद पर अपनी पत्नी जारा अमीना को पिस्तौल दिखाकर दुश्मनों को फंसाने के लिए झूठी सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने का दबाव बनाने का आरोप है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- बेंगलुरु में मुहीज अहमद पर अपनी पत्नी जारा अमीना को पिस्तौल दिखाकर दुश्मनों को फंसाने के लिए झूठी सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने का दबाव बनाने का आरोप है।
- पति ने सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए पत्नी पर बनाया दबाव।
- पति ने पत्नी पर झूठी सामूहिक दुष्कर्म शिकायत का दबाव बनाया।
पति ने सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए पत्नी पर बनाया दबाव।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
पति ने पत्नी पर झूठी सामूहिक दुष्कर्म शिकायत का दबाव बनाया।
पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और तलाक मांगा।
पीड़िता ने सिद्दूगुंटेपाल्या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के सिद्दूगुंटेपाल्या इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मुहीज अहमद नामक व्यक्ति पर अपनी पत्नी जारा अमीना को पिस्तौल की नोक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने दुश्मनों को फंसाने के लिए उसे अशोक नगर पुलिस स्टेशन में झूठी सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने का दबाव बनाया।
जारा के अनुसार, उनकी शादी 2017 में हुई थी, लेकिन शादी से पहले ही आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर उसे और उसके परिवार को परेशान किया जाने लगा। पिछले एक साल से आरोपित उस पर शक कर रहा है और रोजाना मारपीट करता है।
पीड़िता ने बताया कि पिछले महीने पति ने पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और तीसरी शादी करने के लिए तलाक का दबाव बनाया। वहीं, जारा की मां समीना ने बताया कि गरीबी के कारण उन्होंने समुदाय के बुजुर्गों की सलाह पर अपनी बेटी की शादी मुहीज से की थी। लेकिन आरोपित लगातार संपत्ति को लेकर विवाद करता रहा है और परिवार को परेशान कर रहा है।
फिलहाल, पीड़ित महिला ने सिद्दूगुंटेपाल्या पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।