LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'आधुनिक युद्ध में दुश्मन को चौंकाने की क्षमता मजबूत रखना बेहद जरूरी', वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में बोले राजनाथ सिंह

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 03:38 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'आधुनिक युद्ध में दुश्मन को चौंकाने की क्षमता मजबूत रखना बेहद जरूरी', वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में बोले राजनाथ सिंह
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में सेना से आधुनिक युद्ध के पारंपरिक और उभरते खतरों से निपटने के लिए 'चौंकाने वाले तत्व' की मजबूती बनाए रखने का आह्वान किया।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में सेना से आधुनिक युद्ध के पारंपरिक और उभरते खतरों से ...और पढ़ें
  • आधुनिक युद्ध में चौंकाने की क्षमता मजबूत होना जरूरी : राजनाथ (फोटो- ANI)
  • रक्षा मंत्री ने 'चौंकाने वाले तत्व' की मजबूती पर जोर दिया।

आधुनिक युद्ध में चौंकाने की क्षमता मजबूत होना जरूरी : राजनाथ (फोटो- ANI)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

रक्षा मंत्री ने 'चौंकाने वाले तत्व' की मजबूती पर जोर दिया।

खुफिया, निगरानी क्षमताएं बढ़ाने और प्रणालियों में तालमेल पर बल।

ड्रोन, साइबर युद्ध जैसी उभरती चुनौतियों के लिए तैयारी आवश्यक।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सेना से आधुनिक युद्ध से उत्पन्न पारंपरिक और उभरते खतरों से निपटने के लिए आपरेशनल तैयारी बनाए रखने के लिए ‘चौंकाने वाले तत्व’ के आक्रामक एवं रक्षात्मक दोनों पहलुओं की मजबूती और उन्हें कायम रखने का आह्वान किया।

दिल्ली में वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ ने खुफिया व निगरानी क्षमताओं को लगातार मजबूत करने, प्रणालियों के बीच तालमेल बढ़ाने और संभावित खतरों के सामने आने से पहले उन्हें पहचानने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, 'हमारी सेनाओं को ऐसी क्षमताएं और तरीके विकसित करने चाहिए, जिससे शत्रु को प्रतिक्रिया देने या संभलने का मौका ही न मिले। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि दुश्मन की किसी अप्रत्याशित चाल से हम कभी हैरान न हों। चौंकाने की कार्रवाई पारंपरिक और इलेक्ट्रानिक, दोनों तरह की हो सकती है।' रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान युद्ध पारंपरिक युद्धक्षेत्रों से आगे बढ़कर गैर-संपर्क वाले क्षेत्रों तक फैल रहे हैं, जहां मिसाइलें, ड्रोन और उन्नत हथियार प्रणालियां अहम भूमिका निभा रही हैं। रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास युद्धों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ड्रोन और वायु रक्षा प्रणालियां आधुनिक युद्ध की अहम घटक बनकर उभरी हैं। उन्होंने कमांडरों से कामिकेज ड्रोन, निगरानी और ड्रोन-रोधी अभियानों जैसी उभरती चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आग्रह किया।

रक्षा मंत्री ने भारतीय वायुसेना से इलेक्ट्रानिक, साइबर और अंतरिक्ष सहित युद्ध के उभरते क्षेत्रों के लिए विशेष सिद्धांत और ढांचे विकसित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बेहतर तैयारी से भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता मजबूत होगी।

राजनाथ ने कहा, 'भविष्य के युद्धों में जीत केवल विमानों की संख्या पर निर्भर नहीं होगी, बल्कि उन्नत तकनीक, जवाब देने की गति और तैयारियों की सटीकता पर भी निर्भर करेगी।'

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें