मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के पारंपरिक गीत बजाने को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के पारंपरिक गीत बजाने को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
- मध्य रेलवे के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर बजाए गए भोजपुरी गीत (प्रतीकात्मक फोटो)
- मुंबई स्टेशनों पर छठ पूजा गीतों पर राजनीतिक विवाद।
मध्य रेलवे के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर बजाए गए भोजपुरी गीत (प्रतीकात्मक फोटो)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
मुंबई स्टेशनों पर छठ पूजा गीतों पर राजनीतिक विवाद।
शिवसेना (यूबीटी) ने आपत्ति जताई, शिंदे गुट ने समर्थन किया।
रेलवे ने कहा, गीत आवश्यक घोषणाओं के बाद बजते हैं।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
राज्य ब्यूरो, मुंबई। मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा से पहले छठ मैया के पारंपरिक गीतों के प्रसारण को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
मध्य रेलवे के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाए जाने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की नगर सेविका माधुरी मांजरेकर ने आपत्ति जताते हुए रेलवे प्रशासन से शिकायत की है।
वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने रेलवे की इस पहल का समर्थन किया है। कांग्रेस ने भी भोजपुरी गीतों के प्रसारण को गलत नहीं ठहराया है। इस तरह छठ के गीतों के बहाने मुंबई में सांस्कृतिक पहचान को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।
दरअसल, छठ पूजा के अवसर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है।
इसी क्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और लोकमान्य तिलक टर्मिनस सहित कुछ स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से छठ मैया के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर इनके वीडियो प्रसारित होने के बाद विवाद शुरू हो गया है।