LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव मुंबई: यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी के आरोप में युवक गिरफ्तार, क्या बिश्नोई गैंग के इशारे पर कर रहा था काम? ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड से क्या प्राइवेट अस्पताल में भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? जानें क्या है पूरा नियम छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से बवाल: भाजपा ने पूछा- मुहर्रम पर दुर्गा विसर्जन रोकना बंगाली संस्कृति थी?
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,222.27 +629.82 (+0.77%)
निफ्टी 50 25,286.4 +142.10 (+0.57%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.11
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

इसरो की बड़ी कामयाबी: पीएसएलवी के तीसरे चरण का ग्राउंड टेस्ट सफल, पिछली गड़बड़ियों के बाद क्या-क्या बदला?

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 03:16 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

इसरो की बड़ी कामयाबी: पीएसएलवी के तीसरे चरण का ग्राउंड टेस्ट सफल, पिछली गड़बड़ियों के बाद क्या-क्या बदला?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

इसरो की बड़ी कामयाबी: पीएसएलवी के तीसरे चरण का ग्राउंड टेस्ट सफल, पिछली गड़बड़ियों के बाद क्या-क्या बदला?

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के तीसरे चरण का ग्राउंड टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह परीक्षण 12 नवंबर 2026 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में किया गया। पीएसएलवी के पिछले दो मिशनों में तीसरे चरण से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके बाद इसरो ने इस चरण के डिजाइन, कच्चे माल की जांच, असेंबली और गुणवत्ता परीक्षण की पूरी प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा की। अब इसमें जरूरी बदलाव किए गए हैं। यह सफलता पीएसएलवी की विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है। कहां और कैसे किया गया पीएसएलवी के तीसरे चरण का परीक्षण? इसरो ने 12 नवंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र स्थित स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में पीएसएलवी के तीसरे चरण यानी पीएस3 का ग्राउंड स्टैटिक टेस्ट किया। इस परीक्षण में तीसरे चरण के सॉलिड मोटर सिस्टम की जांच की गई। इसरो के मुताबिक, नया संशोधित पीएस3 चरण सफलतापूर्वक परीक्षण में खरा उतरा है। हालांकि, यह रॉकेट का वास्तविक प्रक्षेपण नहीं था, बल्कि जमीन पर किया गया तकनीकी परीक्षण था। इसके आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद आगे के परीक्षणों की योजना बनाई गई है। पिछले मिशनों में क्या गड़बड़ी सामने आई थी? पीएसएलवी के सी61 मिशन (ईओएस-09) और सी62 मिशन (ईओएस-एन1) के दौरान तीसरे चरण में कुछ तकनीकी असामान्यताएं देखी गई थीं। इसके बाद इसरो ने पूरे पीएस3 चरण की विस्तृत समीक्षा की। इसमें यह जांचा गया कि इसका डिजाइन कितना मजबूत है, कच्चे माल को स्वीकार करने के लिए कौन से मानक अपनाए जा रहे हैं और असेंबली के दौरान किन प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। इसके साथ ही पहले से लागू गुणवत्ता जांच की भी समीक्षा की गई। मकसद यह पता लगाना था कि तीसरे चरण को और भरोसेमंद बनाने के लिए किन हिस्सों में सुधार जरूरी है। The ground static test of the PSLV third stage (PS3) was carried out successfully at the Static Test Facility in Satish Dhawan Space Centre, Sriharikota today: ISRO Subsequent to the anomalies observed in the third stage of PSLV during the PSLV-C61/EOS-09 & PSLV-C62 / EOS-N1 missions, the configuration of the PS3 stage was revisited comprehensively w.r.t the design margins, raw material acceptance criteria, assembly procedures, and the quality checks that were followed so far
  • The configuration has been strengthened and essential improvements have been carried out in the nozzle configuration to improve design margins along with updated procedures in the acceptance of raw materials, assembly procedures and quality checks
  • The mechanical interfaces have been strengthened with redundancy in the sealing systems and adequacy of the design margins have been verified

The configuration has been strengthened and essential improvements have been carried out in the nozzle configuration to improve design margins along with updated procedures in the acceptance of raw materials, assembly procedures and quality checks

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

The mechanical interfaces have been strengthened with redundancy in the sealing systems and adequacy of the design margins have been verified

The updates in assembly procedures and Non-Destructive Tests (NDT) during the various phases of integration & transportation have been implemented and the new version of the PS3 Solid motor stage is realized and tested successfully

Based on the detailed analysis & reviews of the test data, further tests are planned: ISRO— ANI (@ANI) November 12, 2026 तीसरे चरण में इसरो ने कौन-कौन से बदलाव किए? इसरो ने पीएस3 चरण के डिजाइन को मजबूत किया है। खास तौर पर इसके नोजल की बनावट में जरूरी सुधार किए गए हैं, ताकि डिजाइन की सुरक्षा सीमा और मजबूत हो सके। नोजल रॉकेट के उस हिस्से को कहते हैं, जहां से गैसें बाहर निकलती हैं और रॉकेट को आगे बढ़ने के लिए जोर मिलता है। इसके अलावा कच्चे माल की जांच और उसे मंजूरी देने की प्रक्रिया बदली गई है। असेंबली के तरीकों और गुणवत्ता जांच के नियमों को भी अपडेट किया गया है। यानी सुधार केवल एक हिस्से तक सीमित नहीं रखे गए, बल्कि पूरे निर्माण और जांच प्रक्रिया को मजबूत किया गया है। सुरक्षा और गुणवत्ता जांच में क्या नई व्यवस्था लागू की गई? इसरो ने तीसरे चरण के यांत्रिक जोड़ यानी मैकेनिकल इंटरफेस को भी मजबूत किया है। सीलिंग सिस्टम में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था जोड़ी गई है और डिजाइन की मजबूती की पुष्टि की गई है। इसके अलावा रॉकेट को जोड़ने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के दौरान होने वाली जांच में भी बदलाव किए गए हैं। इनमें बिना नुकसान पहुंचाए की जाने वाली जांच यानी नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्ट (एनडीटी) शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी हिस्से को तोड़े बिना उसकी मजबूती और संभावित खराबी की जांच की जाती है। इसरो के मुताबिक, संशोधित पीएस3 सॉलिड मोटर चरण तैयार कर उसका सफल परीक्षण भी कर लिया गया है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें