LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी, सरकार का दावा- दो तिहाई बहुमत से 18 अधिक सांसदों का समर्थन

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 03:00 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी, सरकार का दावा- दो तिहाई बहुमत से 18 अधिक सांसदों का समर्थन
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

सरकार संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पारित कराने के लिए जल्द ही विशेष सत्र बुला सकती है। दावा है कि इस बार संविधान संशोधन विधेयक के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटा लिया गया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • सरकार संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पारित कराने के लिए जल्द ही विशेष सत्र बुला सकती है। दावा ...और पढ़ें
  • महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी (फाइल फोटो- ANI)
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी (फाइल फोटो- ANI)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। संसद और विधानसभाओं में एक तिहाई महिला आरक्षण और परिसीमन के जरिए पचास फीसद सीटें बढ़ाने का रास्ता साफ करने के लिए सरकार जल्द ही संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने इसके स्पष्ट संकेत दिये।

दावा है कि संविधान संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटा लिया गया है और माना जा रहा है कि छठ के बाद कभी भी विशेष सत्र आहूत करने की घोषणा हो सकती है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

अप्रैल में विशेष सत्र के दौरान सरकार दो-तिहाई बहुमत जुटाने में विफल रही थी। इस बार सरकार दो तिहाई की जरूरी बहुमत से 17-18 अधिक सांसदों के समर्थन हासिल करने का दावा कर रही है।

दरअसल, संसद के मानसून सत्र का अभी तक सत्रावसान नहीं हुआ है। विशेष सत्र मानसून सत्र का ही हिस्सा होगा। उसके बाद मानसून सत्र का समापन किया जाएगा। दो सत्रों के बीच 15 दिन के अंतर के नियम को देखते हुए शीतकालीन सत्र दिसंबर के दूसरे हफ्ते में बुलाया जा सकता है और क्रिसमसस से पहले समापन हो सकता है।

मानसून सत्र के सत्रावसान नहीं होने से विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण और परिसीमन का विधेयक पास कराने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन सामान्य तौर पर नवंबर के तीसरे हफ्ते में शीतकालीन सत्र शुरू होने के कारण इन विधेयकों को शीतकालीन सत्र में पारित कराने की भी बात की जा रही थी।

लेकिन गुरुवार को सरकार के वरिष्ठ नेता ने साफ कर दिया कि मानसून सत्र में ही विधेयक पास कराने की तैयारी है। 16 नवंबर को छठ पर्व पूरा हो जाने और बुधवार तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने को देखते हुए उसके बाद किसी भी दिन विशेष सत्र बुलाया जा सकता है।

पीएम 16-17 नवंबर को विदेश दौरे पर हैं। जबकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 16-19 तक अमेरिका दौरे पर हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें