LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
finance तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

भारत के लिए आई दो गुड न्यूज, अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्टर डोज

प्रिया सचदेवा (Priya Sachdeva)
प्रिया सचदेवा (Priya Sachdeva) पर्सनल फाइनेंस एवं बाजार विश्लेषक
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 02:41 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

भारत के लिए आई दो गुड न्यूज, अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्टर डोज
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

रुपया डॉलर के मुकाबले 33 पैसे कमजोर होकर 94.04 पर बंद हुआ, लेकिन पिछले दो महीनों में यह 2.25 रुपये मजबूत हुआ है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • रुपया डॉलर के मुकाबले 33 पैसे कमजोर होकर 94.04 पर बंद हुआ, लेकिन पिछले दो महीनों में यह 2.25 रुपये मजबूत हुआ है।
  • भारत के लिए आई दो गुड न्यूज। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)
  • विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी निवेश किया।

भारत के लिए आई दो गुड न्यूज। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी निवेश किया।

कच्चे तेल की कीमतें गिरने से डॉलर की मांग घटी।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसा कमजोर हुआ और यह 94.04 के स्तर पर बंद हुआ लेकिन रुपया की असल तस्वीर यह नहीं है। दो महीने पहले डॉलर के मुकाबले रुपये जब 96-97 के स्तर को छू रहा था तो इसके शतक (100 के स्तर के पार) लगाने की आशंका जताई जा रही थी। अब तस्वीर बदल गई है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

आज की गिरावट को भी जोड़ दिया जाए तब भी यह पिछले दो महीने में करीब 2.25 रुपये रुपये मजबूत हो चुका है। अक्टूबर की शुरुआत में यह 96 के आसपास था, जबकि अब एक दिन पहले सात महीनों के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया था।

जानकारों का कहना है कि अब जबकि भारत में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) फिर से पैसा लगा रहे हैं और क्रूड की कीमतें घट रही हैं तो रुपया और मजबूत हो सकता है। नवंबर में अब तक एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 65,000-73,000 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है, जो पिछले कई महीनों की बिकवाली के बाद बड़ा निवेश है।

क्रूड की कीमत अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास से घटकर अब 90-92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। भारत अपनी जरूरत का करीब 85-90 प्रतिशत क्रूड आयात करता है और इसका भुगतान डॉलर में होता है। क्रूड महंगा होने पर डॉलर की मांग बढ़ती है और रुपया कमजोर होता है। सस्ता क्रूड आयात बिल घटाता है, जिससे डॉलर की मांग कम होती है और रुपये को सहारा मिलता है।

रुपये की इस मजबूती के पीछे आरबीआई के अक्टूबर में उठाए गए कदमों को भी बड़ा हाथ बताया जा रहा है। आरबीआई ने तेल मार्केटिंग कंपनियों (आईओसी, एचपीसीएल, बीपीसीएल) के लिए एक विशेष विंडो खोली, जिससे ये कंपनियां स्पॉट मार्केट से डॉलर खरीदने के बजाय सीधे रिजर्व से डॉलर ले सकें।

इससे स्पॉट मार्केट पर डॉलर की मांग का दबाव कम हुआ। साथ ही आरबीआई ने फारेक्स डेरिवेटिव नियमों को सख्त किया। बिना अंडरलाइंग एक्सपोजर वाले ट्रांजैक्शन की सीमा 100 मिलियन डॉलर से घटाकर 5 मिलियन डॉलर कर दी गई। बैंकों को कुछ बड़े डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स पर 20 प्रतिशत फॉरेन एक्सचेंज रिस्क रिजर्व (एफईआरआर) रखना भी अनिवार्य किया गया। इन कदमों से सट्टाबाजी और हेजिंग की लागत बढ़ी, जिससे डॉलर की मांग नियंत्रित रही।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
प्रिया सचदेवा (Priya Sachdeva)

प्रिया सचदेवा (Priya Sachdeva)

| 7+ वर्ष वित्तीय पत्रकारिता

पर्सनल फाइनेंस एवं बाजार विश्लेषक • मुंबई ब्यूरो

प्रिया सचदेवा म्यूचुअल फंड्स, टैक्स प्लानिंग, शेयर बाजार और आम नागरिकों की व्यक्तिगत वित्तीय साक्षरता पर नियमित विश्लेषणात्मक लेख लिखती हैं। उनका ध्येय आम परिवारों को स्मार्ट निवेशक बनाना है।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें