LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
finance तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 4 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

एनवीडिया: क्या जेन्सन हुआंग की जगह लेंगे भारतीय मूल के जय पुरी? चर्चा में आया दो दशक पुराना भरोसेमंद चेहरा

प्रिया सचदेवा (Priya Sachdeva)
प्रिया सचदेवा (Priya Sachdeva) पर्सनल फाइनेंस एवं बाजार विश्लेषक
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 01:36 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

एनवीडिया: क्या जेन्सन हुआंग की जगह लेंगे भारतीय मूल के जय पुरी? चर्चा में आया दो दशक पुराना भरोसेमंद चेहरा
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

एनवीडिया सीईओ जेन्सन हुआंग के खिलाफ जांच के बीच कंपनी में दो दशक से अधिक समय बिताने वाले भारतीय मूल के जय पुरी का नाम उत्तराधिकार की चर्चाओं में उभरा है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) इस समय अपने सबसे बड़े नेतृत्व संकट से जूझ रही है। कंपनी के कोफाउंडर और 1993 से सीईओ रहे जेनसन हुआंग के खिलाफ कथित व्यक्तिगत संबंधों और जासूसी से जुड़े आरोपों के बाद बोर्ड की ओर से उन्हें हटाए जाने की चर्चाएं हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल और मीडिया रिपोर्टों के बाद बाजार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर मची उथल-पुथल के बीच सबका ध्यान भारतीय मूल के दिग्गज एग्जीक्यूटिव जय पुरी (अजय के
  • पुरी) पर टिक गया है। एनवीडिया में दो दशक से अधिक समय तक वैश्विक कारोबार की रीढ़ रहे जय पुरी का नाम इस महासंकट में कंपनी की कमान संभालने वाले संभावित चेहरों में सबसे आगे चल रहा है।
  • पुरी, जिन्हें कॉरपोरेट जगत में जय पुरी के नाम से जाना जाता है, एनवीडिया की यात्रा के सबसे प्रमुख वास्तुकारों में शामिल रहे हैं:

पुरी) पर टिक गया है। एनवीडिया में दो दशक से अधिक समय तक वैश्विक कारोबार की रीढ़ रहे जय पुरी का नाम इस महासंकट में कंपनी की कमान संभालने वाले संभावित चेहरों में सबसे आगे चल रहा है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

पुरी, जिन्हें कॉरपोरेट जगत में जय पुरी के नाम से जाना जाता है, एनवीडिया की यात्रा के सबसे प्रमुख वास्तुकारों में शामिल रहे हैं:

दो दशक का सफर: जय पुरी साल 2005 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (वर्ल्डवाइड सेल्स) के रूप में एनवीडिया से जुड़े थे। इसके बाद 2009 में उन्हें प्रमोट कर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशंस) बनाया गया।

व्यापारिक जिम्मेदारियां: उन्होंने कंपनी के वैश्विक स्तर पर सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट, कस्टमर रिलेशनशिप, साझेदारियों, सपोर्ट सर्विसेज और सॉल्यूशन आर्किटेक्चर व इंजीनियरिंग का संपूर्ण नेतृत्व किया।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

पूर्व अनुभव: एनवीडिया से पहले उन्होंने सन माइक्रोसिस्टम्स (Sun Microsystems) में 22 साल तक सीनियर सेल्स, मार्केटिंग और जनरल मैनेजमेंट पदों पर काम किया। इसके अलावा वह टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, हेवलेट-पैकार्ड (HP) और बूज एलन हैमिल्टन में भी सेवाएं दे चुके हैं।

शिक्षा: जय पुरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से डिस्टिंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (HBS) से एमबीए की डिग्री पूरी की।

जय पुरी के नाम को लेकर टेक और वित्तीय बाजारों में तेज अटकलें हैं, लेकिन कुछ तकनीकी पहलू भी हैं:

हालिया रिटायरमेंट: पुरी ने जून 2026 में अपने पद से हटने की जानकारी दी थी और 24 अगस्त 2026 को वह एग्जीक्यूटिव पद से आधिकारिक तौर पर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके स्थान पर पूर्व माइक्रोसॉफ्ट कार्यकारी निकोलस पार्कर ने यह जिम्मेदारी संभाली है।

सलाहकार की भूमिका: हालांकि, पुरी कंपनी के साथ सीनियर एडवाइजर की भूमिका में बने हुए हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
प्रिया सचदेवा (Priya Sachdeva)

प्रिया सचदेवा (Priya Sachdeva)

| 7+ वर्ष वित्तीय पत्रकारिता

पर्सनल फाइनेंस एवं बाजार विश्लेषक • मुंबई ब्यूरो

प्रिया सचदेवा म्यूचुअल फंड्स, टैक्स प्लानिंग, शेयर बाजार और आम नागरिकों की व्यक्तिगत वित्तीय साक्षरता पर नियमित विश्लेषणात्मक लेख लिखती हैं। उनका ध्येय आम परिवारों को स्मार्ट निवेशक बनाना है।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें