LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: कगिसो रबाडा के नाम जुड़ा रिकॉर्ड, किस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे? बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे राहुल', अमित शाह ने रामलीला रैली को बताया घुसपैठिया बचाओ रैली

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 2 नव॰ 2026, 05:26 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे राहुल', अमित शाह ने रामलीला रैली को बताया घुसपैठिया बचाओ रैली
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के 13 करोड़ वोट काटे जाने के आरोपों को सरासर झूठ बताया। उन्होंने घुसपैठियों को कांग्रेस का वोटबैंक कहते हुए रामलीला मैदान की रैली को 'घुसपैठिया बचाओ रैली' करार दिया।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के 13 करोड़ वोट काटे जाने के आरोपों को सरासर झूठ बताया। उन्होंने ...और पढ़ें
  • शाह ने 13 करोड़ वोट हटाने के आरोपों को नकारा।
  • घुसपैठियों को कांग्रेस का वोटबैंक बताया, देश से निकालने का प्रण।

शाह ने 13 करोड़ वोट हटाने के आरोपों को नकारा।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

घुसपैठियों को कांग्रेस का वोटबैंक बताया, देश से निकालने का प्रण।

राहुल गांधी को नकली संसद में PM बनने का ताना मारा।

नीलू रंजन, नई दिल्ली। चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची से हटे मानों पर पूरी जानकारी देने के बावजूद बार बार 13 करोड़ वोट काटे जाने के विपक्षी आरोपों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीखा हमला किया। उन्होंने एक तरह से घुसपैठियों का आंकड़ा भी दे दिया।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

हैदराबाद में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने घुसपैठियों को कांग्रेस का वोटबैंक बताते हुए कहा कि राहुल गांधी जितना भी जोर लगा लें, भाजपा एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर निकालकर रहेगी। ऐसे तीन करोड़ लोग हैं।

अमित शाह ने राहुल गांधी के 13 करोड़ वोट काटने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यह सरासर झूठ है। सच्चाई यह है कि इन 13 करोड़ मतदाताओं में से करीब सवा छह करोड़ लोग ऐसे हैं, जो स्थायी रूप से दूसरी जगह रहने चले गए हैं। करीब 2.8 करोड़ लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए पूछा कि जिन लोगों की मृत्यु हो गई है, उसके नाम पर कौन वोट देगा। जाहिर है कांग्रेस फर्जी मतदान के जरिए चुनाव जीतना चाहती है।

अमित शाह ने बताया कि लगभग एक करोड़ वोट ऐसे हैं, जिनकी डुप्लीकेट एंट्री है। इसके बाद बचते हैं लगभग तीन करोड़ वोट, जो वास्तव में मौजूद ही नहीं हैं। उनके अनुसार इनमें बांग्लादेशी घुसपैठिए भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि असल में राहुल गांधी इन्हीं नामों को मतदाता सूची से हटाने का विरोध कर रहे हैं।

अमित शाह ने रामलीला मैदान में कांग्रेस व विपक्षी दलों की रैली को ‘वोट बचाओ रैली’ की जगह घुसपैठिया बचाओ रैली करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसकी पूरी कंपनी एसआइआर को रोकने में लगी है, क्योंकि घुसपैठिए उसका वोट बैंक हैं। जबकि भाजपा का कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ एसआइआर के समर्थन में खड़ा है और इस देश में केवल वही व्यक्ति मतदान कर सकता है, जो भारत का नागरिक है।

मॉक पार्लियामेंट का आयोजन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग पास कराने को लेकर अमित शाह ने फिर से राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि असली संसद में राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे, इसीलिए उन्हें नकली संसद में बिना नेता प्रतिपक्ष बने एक बार प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए, इससे सोनिया गांधी के हृदय को शांति मिल जाएगी।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें