LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

एक्सप्लेनर: सोनिया की किताब पर कांग्रेस से जुड़े रहे नेताओं से लेकर पूर्व सहयोगी तक के सवाल, किन बातों पर बवाल

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 09:16 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

एक्सप्लेनर: सोनिया की किताब पर कांग्रेस से जुड़े रहे नेताओं से लेकर पूर्व सहयोगी तक के सवाल, किन बातों पर बवाल
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' पर उपजा सियासी विवाद। प्रणब मुखर्जी, 1984 सिख दंगे, इमरजेंसी और ऑपरेशन ब्लू स्टार के दावों पर किसने-क्या सवाल उठाए? पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • आइये जानते हैं कि सोनिया गांधी की तरफ से उनके संस्मरण में दी गई किन-किन बातों पर हालिया दिनों में विवाद खड़ा हुआ है? इन मुद्दों पर किसने सवाल उठाया है और इसकी वजह क्या है? 1
  • प्रणब मुखर्जी की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा संस्मरण में दावा: सोनिया गांधी ने लिखा है कि 2010 में वित्त मंत्री पी
  • चिदंबरम से मतभेद के बाद प्रणब मुखर्जी ने हताशा में यह कहकर उन्हें स्तब्ध कर दिया था कि "शायद शीर्ष स्तर पर बदलाव का समय आ गया है।" सोनिया ने संस्मरण में कहा इसे प्रणब मुखर्जी की प्रधानमंत्री बनने की पुरानी इच्छा का संकेत समझा। किसने सवाल उठाया: प्रणब मुखर्जी को लेकर किए गए इस दावे पर न सिर्फ उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने, बल्कि बंगाल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इसे निजी राय बताकर विवाद न बनाने को कहा। उधर कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने भी माना कि उनमें ऐसी अव्यक्त महत्वाकांक्षा थी। सवाल उठाने की वजह क्या, आपत्ति क्यों: शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोनिया के स्तब्ध होने वाले दावे पर पूछा कि इसमें स्तब्ध होने जैसी क्या बात थी और क्या (प्रणब मुखर्जी का) महत्वाकांक्षी होना कोई अपराध था। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने दशकों के अनुभव, योग्यता और कड़ी मेहनत से वह मुकाम हासिल किया था, उन्हें किसी वंशवादी विशेषाधिकार के तहत पद नहीं मिला था। उन्होंने सवाल दागा कि क्या सोनिया गांधी इसलिए हैरान थीं कि गांधी-नेहरू परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति ऐसा सपना देखने की हिम्मत कैसे कर सकता है। 2. 1984 के सिख विरोधी दंगे और सेना की तैनाती में देरी संस्मरण में दावा: 1984 के सिख विरोधी दंगे और उनमें हिंसा को लेकर सोनिया गांधी ने लिखा कि तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल एएस

प्रणब मुखर्जी की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा संस्मरण में दावा: सोनिया गांधी ने लिखा है कि 2010 में वित्त मंत्री पी

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

चिदंबरम से मतभेद के बाद प्रणब मुखर्जी ने हताशा में यह कहकर उन्हें स्तब्ध कर दिया था कि "शायद शीर्ष स्तर पर बदलाव का समय आ गया है।" सोनिया ने संस्मरण में कहा इसे प्रणब मुखर्जी की प्रधानमंत्री बनने की पुरानी इच्छा का संकेत समझा। किसने सवाल उठाया: प्रणब मुखर्जी को लेकर किए गए इस दावे पर न सिर्फ उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने, बल्कि बंगाल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इसे निजी राय बताकर विवाद न बनाने को कहा। उधर कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने भी माना कि उनमें ऐसी अव्यक्त महत्वाकांक्षा थी। सवाल उठाने की वजह क्या, आपत्ति क्यों: शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोनिया के स्तब्ध होने वाले दावे पर पूछा कि इसमें स्तब्ध होने जैसी क्या बात थी और क्या (प्रणब मुखर्जी का) महत्वाकांक्षी होना कोई अपराध था। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने दशकों के अनुभव, योग्यता और कड़ी मेहनत से वह मुकाम हासिल किया था, उन्हें किसी वंशवादी विशेषाधिकार के तहत पद नहीं मिला था। उन्होंने सवाल दागा कि क्या सोनिया गांधी इसलिए हैरान थीं कि गांधी-नेहरू परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति ऐसा सपना देखने की हिम्मत कैसे कर सकता है। 2. 1984 के सिख विरोधी दंगे और सेना की तैनाती में देरी संस्मरण में दावा: 1984 के सिख विरोधी दंगे और उनमें हिंसा को लेकर सोनिया गांधी ने लिखा कि तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल एएस

वैद्य को 31 अक्टूबर 1984 की रात ही दिल्ली में सैन्य तैनाती के आदेश मिल गए थे। लेकिन उन्होंने नजदीकी टुकड़ियों को तैनात न करने का फैसला किया, क्योंकि उनमें सिख सैनिक शामिल थे। संस्मरण में कहा गया है कि जनरल वैद्य को डर था कि इससे दिल्ली में हालात बिगड़ सकते हैं। सोनिया ने कहा है कि जनरल वैद्य ने सैनिकों को और दूर- देहरादून से बुलाया, जिसमें कुछ समय लग गया। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने सिख दंगों में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके मन में किसी समुदाय के लिए कोई द्वेष नहीं था। किसने सवाल उठाया: सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और भाजपा नेता एचएस

फुल्का, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता हरसिमरत कौर बादल। सवाल उठाने की वजह क्या, आपत्ति क्यों: एचएस

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

फुल्का ने इसे आधिकारिक रिकॉर्ड के उलट और राजीव गांधी को अनचाही 'क्लीन चिट' देने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख का काम केवल टुकड़ियां उपलब्ध कराना होता है, जबकि शहर में सेना की तैनाती और गोली मारने के आदेश का अधिकार नागरिक प्रशासन के पास था। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर की रात और 1 नवंबर की सुबह दिल्ली में करीब 6,000 सैनिक उपलब्ध थे, जिन्हें बैरकों में रोके रखा गया। उधर मनजिंदर सिंह सिरसा ने किताब को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि सोनिया ने दंगों में मारे गए 2,000 से अधिक लोगों की संख्या तो लिखी, लेकिन हिंसा में नामजद कांग्रेस नेताओं, जैसे- सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर के नाम छिपा लिए, जिन्हें बाद में पार्टी टिकट और पद दिए गए थे। हरसिमरत कौर बादल ने आपत्ति जताई कि गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों ने इस कत्लेआम के लिए कभी माफी नहीं मांगी। 3

ऑपरेशन ब्लू स्टार और इंदिरा गांधी का 'पछतावा' संस्मरण में दावा: सोनिया गांधी ने लिखा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद स्वर्ण मंदिर और अकाल तख्त की तस्वीरें देखकर इंदिरा गांधी की आंखों में दर्द और पछतावे के आंसू थे।   किसने सवाल उठाया: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, पंजाब भाजपा प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों और मनजिंदर सिंह सिरसा। सवाल उठाने की वजह क्या, आपत्ति क्यों: नेताओं ने इसे सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा बताया। उन्होंने तर्क दिया कि जब सैन्य कार्रवाई का आदेश स्वयं इंदिरा गांधी ने दिया था, तो उन्हें इसके नतीजों का पता था; ऐसे में बाद में दुखी होने की बात कहना झूठी है। अगर सच्चा पछतावा था, तो दशकों तक सच क्यों दबाया गया और इसके लिए औपचारिक माफी क्यों नहीं मांगी गई। 4. 1975 की इमरजेंसी और संजय गांधी पर दोष संस्मरण में दावा: सोनिया ने इमरजेंसी को एक गलती बताया और कहा कि इंदिरा गांधी भी ऐसा ही महसूस करने लगी थीं। उन्होंने यह भी लिखा कि अगर संजय गांधी पर नियंत्रण रखा गया होता, तो इस दौरान हुए नुकसान को रोका जा सकता था, और दावा किया कि राजीव गांधी इसके विरोध में थे। किसने सवाल उठाया: राष्ट्रीय लोक दल नेता केसी

केशवन और सुधांशु त्रिवेदी ने सोनिया के संस्मरण में किए गए इन दावों पर सवाल उठाए। सवाल उठाने की वजह क्या, आपत्ति क्यों: केसी

त्यागी ने कहा कि इंदिरा गांधी के बजाय संजय गांधी पर दोष मढ़ने से गांधी परिवार के आंतरिक विवाद फिर खुलकर सामने आ गए हैं। वहीं, सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि राजीव गांधी ने 1985 में सार्वजनिक रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरजेंसी को सही कदम ठहराया था, इसलिए सोनिया का दावा ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत है। सीआर

केशवन ने आरोप लगाया कि किताब का मकसद नेहरू-गांधी परिवार के ऐतिहासिक पापों और संविधान की हत्या पर लीपापोती करना है। 5

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें