LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

पैरेंटिंग टिप्स: फोन देखते हुए खाना खाता है बच्चा? बिना स्क्रीन के खिलाने के लिए अपनाएं ये चार टिप्स

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 07:32 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

पैरेंटिंग टिप्स: फोन देखते हुए खाना खाता है बच्चा? बिना स्क्रीन के खिलाने के लिए अपनाएं ये चार टिप्स
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

बिना मोबाइल दिखाए भी बच्चे को आसानी से खिला सकते हैं खाना

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • Parenting Tips For Feed Kids Without Mobile Phones: बच्चों को खाना खिलाने के लिए अक्सर पैरेंट्स मोबाइल या टीवी का सहारा लेते हैं। कार्टून और वीडियो देखते हुए बच्चे खाना तो खा लेते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें स्क्रीन देखते हुए खाने की आदत पड़ सकती है। ऐसे में माता-पिता के लिए जरूरी है कि वे बच्चों को बिना मोबाइल या टीवी के खाना खाने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके लिए खाने के समय को उनके लिए मजेदार और खुशनुमा बनाना मददगार हो सकता है। अगर आपका बच्चा भी फोन के बिना खाना खाने में आनाकानी करता है, तो कुछ आसान तरीके अपनाकर उसकी इस आदत में बदलाव ला सकते हैं। यहां जानिए ऐसी ही 4 आसान ट्रिक्स, जो आपके काम आ सकती हैं। 1
  • खाने का समय तय रखें बच्चों में खाने की अच्छी आदत विकसित करने के लिए नियमित मील और स्नैक रूटीन तय करना जरूरी है। कोशिश करें कि बच्चे को रोजाना एक निश्चित समय पर नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का स्नैक और रात का खाना दें। अगर बच्चा खाना खाने में आनाकानी करता है, तो उसके पीछे भागने या बार-बार अलग-अलग चीजें देने से बचें। इसके बजाय उसे दो पौष्टिक विकल्प दें, जैसे- सेब या केला। इससे बच्चे को अपनी पसंद चुनने का मौका मिलेगा। ध्यान रखें कि खाना खिलाते समय बच्चे को डांटें या जबरदस्ती न करें। अगर वह किसी दिन कम खाना खाता है, तो परेशान होने के बजाय पूरे दिन के उसके खानपान पर ध्यान दें। 2
  • परिवार के साथ बैठकर खाना खाएं   बच्चे अक्सर अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को देखकर ही अच्छी-बुरी आदतें सीखते हैं। ऐसे में उन्हें स्क्रीन से दूर रखकर खाना खिलाने के लिए जरूरी है कि परिवार के सभी सदस्य साथ बैठकर भोजन करें। इस दौरान मोबाइल और टीवी का इस्तेमाल करने से बचें। खाने के समय बच्चे से उसके दिनभर के अनुभवों, स्कूल, खेल और दोस्तों के बारे में बातचीत करें। इससे उसका ध्यान मोबाइल की बजाय भोजन और परिवार के साथ बिताए समय पर रहेगा। साथ ही, माता-पिता को भी खुद हेल्दी फूड खाने की आदत अपनानी चाहिए, क्योंकि बच्चे बड़ों को देखकर ही खानपान से जुड़ी कई आदतें सीखते हैं। इसलिए भोजन के समय घर का माहौल शांत और खुशनुमा बनाए रखें। पेरेंटिंग टिप्स: बच्चे की देखभाल के लिए नैनी रखने के बाद न हो पछतावा, वर्किंग पैरेंट्स रखें इन बातों का ध्यान 3

खाने का समय तय रखें बच्चों में खाने की अच्छी आदत विकसित करने के लिए नियमित मील और स्नैक रूटीन तय करना जरूरी है। कोशिश करें कि बच्चे को रोजाना एक निश्चित समय पर नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का स्नैक और रात का खाना दें। अगर बच्चा खाना खाने में आनाकानी करता है, तो उसके पीछे भागने या बार-बार अलग-अलग चीजें देने से बचें। इसके बजाय उसे दो पौष्टिक विकल्प दें, जैसे- सेब या केला। इससे बच्चे को अपनी पसंद चुनने का मौका मिलेगा। ध्यान रखें कि खाना खिलाते समय बच्चे को डांटें या जबरदस्ती न करें। अगर वह किसी दिन कम खाना खाता है, तो परेशान होने के बजाय पूरे दिन के उसके खानपान पर ध्यान दें। 2

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

परिवार के साथ बैठकर खाना खाएं   बच्चे अक्सर अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को देखकर ही अच्छी-बुरी आदतें सीखते हैं। ऐसे में उन्हें स्क्रीन से दूर रखकर खाना खिलाने के लिए जरूरी है कि परिवार के सभी सदस्य साथ बैठकर भोजन करें। इस दौरान मोबाइल और टीवी का इस्तेमाल करने से बचें। खाने के समय बच्चे से उसके दिनभर के अनुभवों, स्कूल, खेल और दोस्तों के बारे में बातचीत करें। इससे उसका ध्यान मोबाइल की बजाय भोजन और परिवार के साथ बिताए समय पर रहेगा। साथ ही, माता-पिता को भी खुद हेल्दी फूड खाने की आदत अपनानी चाहिए, क्योंकि बच्चे बड़ों को देखकर ही खानपान से जुड़ी कई आदतें सीखते हैं। इसलिए भोजन के समय घर का माहौल शांत और खुशनुमा बनाए रखें। पेरेंटिंग टिप्स: बच्चे की देखभाल के लिए नैनी रखने के बाद न हो पछतावा, वर्किंग पैरेंट्स रखें इन बातों का ध्यान 3

बच्चे को खाने की तैयारी में शामिल करें   बच्चों को खाने के प्रति उत्साहित करने के लिए उन्हें भोजन तैयार करने की प्रक्रिया में भी शामिल किया जा सकता है। इसके लिए उनकी उम्र के अनुसार छोटी-छोटी जिम्मेदारियां दें, जैसे फल और सब्जियां धोना, प्लेट या नैपकिन टेबल पर रखना और दो हेल्दी विकल्पों में से अपनी पसंद का खाना चुनना। इससे बच्चे की भोजन में रुचि बढ़ सकती है और उसमें आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित होती है। हालांकि, छोटे बच्चों को गैस, चाकू और गर्म बर्तनों से दूर रखें। उन्हें केवल ऐसे काम दें, जिन्हें वे सुरक्षित तरीके से कर सकें। जब बच्चे भोजन तैयार करने में अपनी भागीदारी महसूस करते हैं, तो वे नई चीजें चखने के लिए भी उत्साहित हो सकते हैं। 4

खाने को मजेदार बनाएं   बच्चों को खाना खिलाते समय उसकी प्रस्तुति पर भी ध्यान देना जरूरी है। भोजन स्वादिष्ट होने के साथ देखने में आकर्षक हो, तो बच्चे उसे खाने में ज्यादा रुचि दिखा सकते हैं। इसके लिए फल, सब्जियों, रोटी या सैंडविच को अलग-अलग आकार में काटकर प्लेट में सजा सकते हैं।  स्टार, हार्ट और फूल जैसी शेप बच्चों को आकर्षित कर सकती हैं। इसके अलावा, खाने में गाजर, खीरा, पनीर, केला और स्ट्रॉबेरी जैसे अलग-अलग रंगों के फूड शामिल करें। बच्चे की पसंदीदा प्लेट, कटोरी और चम्मच का इस्तेमाल भी खाने के समय को मजेदार बना सकता है। हालांकि, एक बार में प्लेट में बहुत ज्यादा खाना न परोसें। शुरुआत कम मात्रा से करें और जरूरत पड़ने पर दोबारा खाना दें। रिलेशनशिप टिप्स: हर बात पर पार्टनर से करते हैं सवाल? कहीं कमजोर तो नहीं हो रहा आपका रिश्ता

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें