LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,094.16 +501.71 (+0.61%)
निफ्टी 50 25,326.4 +182.10 (+0.72%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.14
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'संजय नहीं, राजीव बनेंगे पीएम': सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा; ज्योतिषी ने दशकों पहले की थी भविष्यवाणी

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 06:04 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'संजय नहीं, राजीव बनेंगे पीएम': सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा; ज्योतिषी ने दशकों पहले की थी भविष्यवाणी
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

'संजय नहीं, राजीव बनेंगे पीएम': सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा; ज्योतिषी ने दशकों पहले की थी भविष्यवाणी belonging memoir sonia gandhi reveals palmist’s prediction that Rajiv not Sanjay would be PM

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • 'संजय नहीं, राजीव बनेंगे पीएम': सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा; ज्योतिषी ने दशकों पहले की थी भविष्यवाणी belonging memoir sonia gandhi reveals palmist’s prediction that Rajiv not Sanjay would be PM

आपके पति राजीवजी एक दिन प्रधानमंत्री बनेंगे।' राजीव गांधी ने भी ज्योतिषी को दिखाया था हाथ? इस घटना का एक और दिलचस्प पहलू भी था। सोनिया गांधी ने बताया कि जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो राजीव गांधी जोर-जोर से हंस रहे थे। उनकी हथेली पर स्याही से छाप लगी हुई थी। दरअसल, ज्योतिषी पहले ही राजीव गांधी का हाथ देख चुका था और उन्होंने इसे मजाक समझकर उसकी बातों में दिलचस्पी दिखाई थी। सोनिया गांधी लिखती हैं कि यह देखकर वह अपने कमरे में चली गईं और खुद को शांत करने की कोशिश की, लेकिन इसके बजाय वह रोने लगीं। संजय गांधी की मौत के बाद प्रधानमंत्री बने राजीव गांधी समय के साथ उस ज्योतिषी की भविष्यवाणी ने एक अलग ही रूप ले लिया। जून 1980 में संजय गांधी की एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इसके चार साल बाद अक्तूबर 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई। उनकी हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली। संस्मरण के अनुसार, सोनिया के रोते हुए मना करने के बावजूद कि वे राजनीति में न आएं, राजीव ने यह जिम्मेदारी स्वीकार कर ली। उन्होंने सोनिया से कहा, 'वे वैसे भी मुझे मार ही डालेंगे।' हालांकि, सोनिया गांधी का कहना है कि वह अंधविश्वासी नहीं थीं, लेकिन जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया कि क्या कुछ घटनाओं के पीछे कोई गहरा संकेत छिपा था। राजीव गांधी के जन्मदिन पर मिली थी अकाली नेता की हत्या की खबर सोनिया गांधी ने किताब में एक और घटना का जिक्र किया है। यह अगस्त 1985 की है, जब राजीव गांधी का 41वां जन्मदिन मनाया जा रहा था। परिवार रात के खाने पर बैठा था, तभी पंजाब से अकाली नेता हरचंद सिंह लोंगोवाल की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर आई। सोनिया गांधी ने लिखा कि वह अपने मन में चल रहे विचार किसी से साझा नहीं कर सकीं। उनके लिए यह एक त्रासदी थी, लेकिन साथ ही एक अशुभ संकेत जैसा भी महसूस हुआ। उन्होंने सवाल किया कि आखिर राजीव के जन्मदिन पर ही ऐसा क्यों हुआ? क्या यह महज संयोग था या कोई चेतावनी? 10 जनपथ में रहने के फैसले को बताया गया था अशुभ सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में राजीव गांधी के साथ 10 जनपथ में रहने के फैसले का भी जिक्र किया है। यह दंपती पांच फरवरी, 1990 को इस आवास में रहने पहुंचा था। सोनिया गांधी आज भी इसी घर में रहती हैं। किताब के मुताबिक, राजीव गांधी के कई सहयोगियों ने उन्हें 10 जनपथ को अपना निवास चुनने से मना किया था। उन्होंने इस जगह को अशुभ बताया था। इसके पीछे कई मान्यताएं थीं। मकान के पिछले दरवाजे के पीछे एक टीला था, जिसके बारे में माना जाता था कि वहां हाथी की कब्र है। वहीं, घर के सामने एक सूफी पीर की कब्र भी मौजूद थी। हालांकि, राजीव और सोनिया गांधी ने इन बातों को गंभीरता से नहीं लिया। सोनिया गांधी लिखती हैं कि न तो वह और न ही राजीव अंधविश्वासी थे। दोनों ने इन आशंकाओं को हंसकर टाल दिया था। लेकिन इस घर में आने के महज 15 महीने बाद मई 1991 में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई। इस घटना ने सोनिया गांधी की किताब में दर्ज इन पुरानी यादों को एक बार फिर दुखद और गंभीर बना दिया है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें