LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

एआई की वैश्विक दौड़ में भारत की मजबूत दावेदारी: कुशल पेशेवरों से मिली बढ़त; नुकसान का जोखिम भी कम

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 01:09 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

एआई की वैश्विक दौड़ में भारत की मजबूत दावेदारी: कुशल पेशेवरों से मिली बढ़त; नुकसान का जोखिम भी कम
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

एआई की वैश्विक दौड़ में भारत की मजबूत दावेदारी: कुशल पेशेवरों से मिली बढ़त; नुकसान का जोखिम भी कम India emerges as a rising contender in the global AI race with skilled professionals

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • एआई की वैश्विक दौड़ में भारत की मजबूत दावेदारी: कुशल पेशेवरों से मिली बढ़त; नुकसान का जोखिम भी कम India emerges as a rising contender in the global AI race with skilled professionals

कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका को एआई के क्षेत्र में सबसे अग्रणी देशों में रखा गया है। रिपोर्ट में सरकार की एआई संबंधी प्रशिक्षण पहल का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि युवा एआई फॉर ऑल के तहत एक करोड़ लोगों को एआई का बुनियादी प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। वहीं, इंडियाएआई फ्यूचर्स स्किल्स के तहत छोटे शहरों में एआई की प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं और पेशेवर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीसीजी ने कहा, अगली रिपोर्ट में वे अर्थव्यवस्थाएं बेहतर स्थिति में होंगी, जो एआई को तेजी से और बड़े पैमाने पर अपनाने के साथ उसका भरोसेमंद ढंग से संचालन कर सकेंगी। विदेश से लौट रहे पेशेवरों की अहम भूमिका रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में एआई विशेषज्ञों की बड़ी संख्या और आईटी सेवा क्षेत्र का व्यापक कार्यबल उसकी प्रमुख ताकत है। अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और कनाडा से लौट रहे भारतीय पेशेवर भी देश में एआई प्रतिभा का आधार मजबूत कर रहे हैं। यह ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब 2025 में देशों के बीच एआई प्रतिभाओं के सीमापार स्थानांतरण में 12 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि, भारत के लिए चुनौती अपनी प्रतिभा को एआई के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की क्षमता में बदलने की है। एआई का प्रभावी संचालन बड़ी चुनौती पोर्ट में कहा गया है कि अब सिर्फ एआई से जुड़ी रणनीति बनाना पर्याप्त नहीं है। असली चुनौती इस प्रौद्योगिकी को बड़े पैमाने पर अपनाने और उसका प्रभावी संचालन करने की है। इसके लिए कुशल प्रतिभा के साथ पर्याप्त बिजली, डाटा केंद्र और बिजली ग्रिड से जुड़ने की सुविधा भी जरूरी है। एआई में निवेश एक साल में बढ़कर दोगुना कंसल्टिंग ग्रुप ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एआई अब अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाली एक स्थापित ताकत बन चुका है। वर्ष 2026 में कंपनियों के राजस्व के अनुपात में एआई पर निवेश साल भर पहले के मुकाबले दोगुना हो गया। सर्वेक्षण में शामिल करीब 90 प्रतिशत मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) ने एआई से लागत घटाने या राजस्व बढ़ाने में लाभ होने की बात कही। बीसीजी ने कहा, कंप्यूटिंग क्षमता कुछ महीनों में जुटाई जा सकती है, लेकिन कुशल प्रतिभा तैयार करने में समय लगता है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

| 6+ वर्ष टेक रिपोर्टिंग

सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर • नोएडा ब्यूरो

रोहित शर्मा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रमुख टेक जर्नल्स में सैकड़ों गैजेट रिव्यूज और साइबर फ्रॉड अवेयरनेस गाइड्स लिखी हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें